Monday, February 3, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

लड़कियां फ्लर्ट करने के लिए करती हैं चेहरे के हाव – भाव का इस्तेमाल

लड़का हो या लड़की, बात जब फ्लर्टिंग की आती है तो जरूरी नहीं कि वे एक दूसरे के इशारे को पूरी तरह से समझ ही जाएं। ऐसे में उनके लिए अपने दिन की बात बयां करना कई बार मुश्किल होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कांसास की रिसर्च के अनुसार लड़के लड़कियों के फेशियल एक्सप्रेशन देखकर उनके रोमांटिक होने का अंदाजा लगा लेते हैं।
जर्नल ऑफ सेक्स रिसर्च में प्रकाशित स्टडी की सीरिज के अनुसार कई एक्ट्रेस हों या आम महिलाएं, वे फ्लर्टिंग के लिए अलग-अलग तरह के एक्सप्रेशन देना पसंद करती हैं। टीम ने पाया कि कुछ महिलाएं अपने चेहरे के चुलबुले भावों का इस्तेमाल पुरुषों को आकर्षित करने के लिए करती हैं। वहीं कई पुरुष भी महिलाओं के इन भावों को एकदम पहचान लेते हैं।
ऐसे फेशियल एक्सप्रेशन देने के लिए लड़कियां हो या महिलाएं वे अपने सिर को एक तरफ थोड़ा नीचे झुकाती हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान होती है। वे पुरुषों की ओर लगातार देखती हैं। इससे पुरुषों को खुद में महिलाओं की रूचि समझ में आती है। इस तरह के एक्सप्रेशन उनके लिए पॉजिटिव साइन होते हैं।
कांसास यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी के प्रोफेसर और इस स्टडी के को ऑथर ओमरी गिलेथ कहते हैं – ”संभावित रूप से यह एक कॉम्बिनेशन है जिसमें कुछ महिलाओं के एक्सप्रेशन अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा इफेक्टिव हो सकते हैं”। बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट ब्लैंका कॉब को महिलाओं द्वारा पुरुषों को दिए गए एक से अधिक एक्सप्रेशन सामान्य लगते हैं। उन्हें यह देखकर अच्छा लगता है कि वे सिर झुका कर, ठोड़ी नीचे करके, आंखें ऊपर और मुस्कुराकर पुरुषों के सामने अपनी रूचि जाहिर करती हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news