‘मुगल ए आजम’ के बाद फिल्में शुक्रवार को रिलीज होने लगीं

भारत में हर फिल्म शुक्रवार को ही रिलीज होती है। मगर इसका कारण क्या है? शायद यह बात कोई नहीं जानता। दौड़ती-भागती जिंदगी में यह दिन वीकेंड की शुरूआत जैसा होता है। ऐसे में हर व्यक्ति अपने बचे हुए कामों को पूरा करने की प्लानिंग इसी दिन से शुरू कर देता है। जहां तक सवाल बॉलीवुड का है तो शुक्रवार को सबसे अच्छा दिन समझा जाता है। इसलिए फिल्म इस दिन रिलीज की जाती है।

mugle ajam madhubala

एक जानकारी के मुताबिक हिंदी फिल्म जगत में यह चलन हॉलीवु़ड से आया है। आपको बता दें कि हॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘गोन विद द विंड’ को 15 दिसंबर 1939 में रिलीज किया गया। इस दिन शुक्रवार था। फिल्म का प्रीमियर गुरुवार को होता है। मगर भारत में यह चलन साल 1950 के बाद में शुरू हुआ।

इससे पहले भारतीय सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शुमार फिल्म ‘नील कमल’ 24 मार्च 1947 के दिन रिलीज हुई। इस दिन सोमवार था। जबकि कालजयी फिल्म ‘मुगल ए आजम’ वो पहली फिल्म थी जिसे 5 अगस्त 1960 को रिलीज किया गया। इस दिन शुक्रवार था। फिल्म को बड़ी सफलता मिली। इसके बाद हिंदी फिल्म जगत में फिल्मों को शुक्रवार के दिन रिलीज करने का सिलसिला शुरू हो गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *