Sunday, February 1, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

बनेंगे 15 हजार से ज्यादा एवीजीसी लैब, ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल

– नये राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान बनाने की घोषणा
नयी दिल्ली । केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देश की नारंगी अर्थव्यवस्था (ऑरेंज इकोनॉमी) को आगे बढ़ाने के लिए 15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में एनीमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक्स एवीजीसी लैब, पूर्वी भारत में नया राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, किसानों के लिए ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल और नौकरियों व कौशल पर तकनीक के असर का आकलन करने के लिए ‘एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट एंड एंटरप्राइज’ समिति बनाने की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किए केंद्रीय बजट 2026-27 में कहा कि देश की ऑरेंज इकोनॉमी यानी एनीमेशन, दृश्य प्रभाव, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र को मज़बूत करने के लिए 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में सामग्री निर्माण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। सरकार का अनुमान है कि इस क्षेत्र में वर्ष 2030 तक लगभग 20 लाख पेशेवरों की आवश्यकता होगी। वित्तमंत्री ने पूर्वी भारत में डिजाइन शिक्षा और उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए नया राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान स्थापित करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि भारतीय डिजाइन उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है और इसे नई दिशा देने के लिए उच्चस्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण की जरूरत है। साथ ही वित्तमंत्री ने कृषि क्षेत्र में किसानों को बेहतर सलाह और संसाधनों तक आसान पहुंच देने के लिए ‘भारत-विस्तार’ नामक बहुभाषी एआई टूल लाने का प्रस्ताव रखा। यह टूल कृषि पोर्टल्स और आईसीएआर पैकेज को एआई सिस्टम से जोड़कर किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, जोखिम कम करने और सही फैसले लेने में मदद करेगा। उन्होंने बजट में एआई और नई तकनीकी नौकरियों और कौशल की जरूरतों ध्यान में रखते हुए ‘शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता’ नाम से एक उच्च स्तरीय स्थायी समिति बनाने का ऐलान किया, जो इस असर का आकलन करेगी और जरूरी उपाय सुझाएगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news