Thursday, May 15, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

नहीं रहे हिन्दी सिनेमा के वयोवृद्ध अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य

मुम्बई : हिन्दी सिनेमा के जानें-मानें अभिनेता चंद्रशेखर वैद्य अब इस दुनिया में नहीं रहे। 98 साल के चंद्रशेखर का मुम्बई के अंधेरी स्थित घर में निधन हो गया। चंद्रशेखर ने बॉलीवुड में अपनी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। बता दें कि, चंद्रशेखर ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया लेकिन उनको पहचान मिली ‘रामायण’ में आर्य सुमंत का किरदार निभाने की वजह से। खबरों के मुताबिक, चंद्रशेखर को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। चंद्रशेखर का जन्म 1923 में हैदराबाद में हुआ था।

फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। चंद्रशेखर अपने संघर्ष के दिनों में चौकीदार का काम करते थे। चंद्रशेखर ने भारत छोड़ो आंदोलन में भी हिस्सा लिया।  इसके बाद उन्होंने अभिनय में भाग्य आजमाया और सफल हुए। चंद्रशेखर ने सीआईएनटीएए (CINTAA) एसोसिएशन का गठन किया। चंद्रशेखर ने अपने कॅरियर में 110 से ज्यादा फिल्में कीं। चंद्रशेखर ने 1964 में आई फिल्म ‘चा चा चा’ और 1966 में आई फिल्म ‘स्ट्रीट सिंगर’ का निर्देशन किया।  चंद्रशेखर ने रामानंद सागर की रामायण में राजा दशरथ के महामंत्री सुमंत का किरदार निभाया था। इस भूमिका से उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई। चंद्रशेखर, रामानंद सागर के करीबी दोस्त थे। रामायण की उस स्टारकास्ट में वो सबसे उम्रदराज कलाकार थे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news