Saturday, March 22, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

नहीं रहे राजेंद्र नारायण वाजपेयी

कोलकाता ।  प्रसिद्ध विद्यानुरागी, दूरदर्शी और सौम्य व्यक्तित्व के धनी राजेन्द्र नारायण वाजपेयी का निधन हो गया है। अपनी धुन के पक्के श्री वाजपेयी भारतमित्र के संपादक थे। भारतमित्र के अलावा कई अन्य पत्र-पत्रिकाओं का भी उन्होंने सफल प्रकाशन व संपादन किया। 1950 में जन्मे राजेन्द्र नारायण वाजपेयी ने पत्रकारिता के इतिहास में युगांतरकारी घटना का सूत्रपात करते हुए अपने प्रपितामह पं. अंबिका प्रसाद वाजपेयी के सपने को साकार करने का व्रत लिया। ज्ञात रहे कि अंग्रेजी हुकूमत द्वारा वर्नाक्यूलर प्रेस ऐक्ट के तहत भारतमित्र का प्रकाशन बंद करा दिया गया था लेकिन राजेंद्र नाराय़ण वाजपेयी (राजू बाबू) की निष्ठा और सतत प्रयास से भारतमित्र एक बार फिर जनता के बीच उपस्थित है। उनके निधन पर पूरा भारतमित्र परिवार शोकाकुल है एवं उनकी आत्मा की शांति की कामना करता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news