Thursday, February 19, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

थैंक यू मी लॉर्ड ! कुछ और बोझ हल्के कर दीजिए ना

अशोक पांडेय
लो भाई खबर आ गई। खबर है रेप की। इसे रिडिफाइन या नये सिरे से परिभाषित किया गया है। वकीलों की टेंशन कम हो गई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है। रेप करने की तैयारी में जुटे लोगों की राह आसान हो गई क्योंकि बाकायदा हाईकोर्ट के परम विद्वान जज साहब ने स्त्री-पुरुष के यौनांगों का चरित्र चित्रण कर दिया है। सीमा-रेखा भी तय कर दी है। कहां तक किस अंग को छूट दी जा सकती है- इसे भी परिभाषित किया जा चुका है। समाज और कानून के सिर पर रखा एक बोझ हल्का हुआ।
जज साहब से लगे हाथों अपन थोड़ी और विनती करने के मूड में हैं क्योंकि लगता है इनके दरबार से खाली हाथ नहीं लौटाया जाएगा। मि. लॉर्ड लगे हाथों चोरी, डकैती, अपहरण और देश लूटकर विदेश भागने वालों की कलाकारी को भी थोड़ी मेहनत करके डिफाइन कर दीजिए। कम से कम इससे हमारे देश के कई नेताओं को राहत मिलेगी। पॉलिटिक्स में जिन बेचारे साफ-सुथरे लोगों को घोटाले में फंसाया जाता है, उन्हें भी नये-नये तरीके खोजने में सुविधा होगी।
लेकिन एक जगह अपन के भेजे में थोड़ा लोचा है। जज साहब से अपन एक सवाल करता है, इफ यू डोंट माइंड माई लॉर्ड। करोड़ों लोगों की आबादी वाला अपना देश आजादी के बाद से आजतक डिफिकल्टी माने परेशानी में है। अभी तक हर हिन्दुस्तानी के पास पीने का साफ पानी नहीं है। हर हिन्दुस्तानी आज भी हाई ग्रेड का पढ़ा-लिखा जेंटलमैन आपकी तरह नहीं बन सकता है। देश के हर आदमी के पास काम नहीं है। जो काम था वो भी कोरोना जी के आने के बाद कल्टी मार गया। किसी एक जमीन कोई दूसरा दखल करके मकान- होटल-मॉल बना दिया है। थाने में जाओ तो मूंछों वाला दारोगा डंडे मारकर भगाता है। जो पब्लिक को बेवकूफ बनाकर वोट ले गया वो पांच साल तक इधर आने वाला नहीं है।
जज साहब, जैसे रेप का फैसला किया है ना वैसे ही कुछ इसका भी अब कर ही दीजिए। आम पब्लिक को वोट देकर नेता चुनने का हक है अपने यहां। निकम्मे और लतखोर नेता को सदन से लतियाकर भगाने का हक ही दिलवा दीजिए ना प्लीज। जनता जहां पीने के पानी को तरस रही है वहां आप हुजूर कहां ई सब रेप-वेप पर भजन गा रहे हैं। इस मुल्क ने बड़े अरमानों से आपको जज बनाया है- कुछ ऐसा कीजिए कि समाज याद रखे। ऐसे डर्टी फैसलों की अभी सुप्रीम कोर्ट में साबुन से धुलाई के भी चान्स हैं। प्लीज, अपन का सलाह मानिये और जनता को नेता चुनने की तरह ही नेता भगाने हक भी दिलवाइये। फिर सब ठीक हो जाएगा। फिर कोई सांप पांच साल तक देश को लूट नहीं सकेगा। आप अमर हो जाइयेगा। प्लीज कुछ कीजिए।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news