Friday, February 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

कहानी पूर्वोत्तर भारत की -भाग -9 -बजट में करें अरुणाचल प्रदेश की शानदार यात्रा

प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और एडवेंचर से भरपूर जगह की तलाश अरुणाचल प्रदेश में जाकर खत्म होती है। पूर्वोत्तर भारत का यह खूबसूरत राज्य बर्फ से ढके पहाड़, घने जंगल, नदियां और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस जादुई जगह पर घूमने का मन हर किसी का हो सकता है। इसके लिए आप आईआरसीटीसी के टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। जिसमें आपको हर तरह की सुविधा मिलेगी और साथ ही बजट में अरुणाचल की हसीन वादियों का दीदार कर सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम अरुणाचल वाया पूर्व गुवाहाटी शांति का प्रवेश द्वार है। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश की कई जगहें बौद्ध मठों के लिए जानी जाती है। यह मठ देश की शांति का प्रतीक माने जाते हैं। जिसकी वजह से इसका नाम भी इस तरह रखा गया है। इस खास टूर पैकेज की शुरुआत 13 जून 2025 से होगी। जिसमें पर्यटकों को एसी ट्रैवलर बस से घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज में आपको अरुणाचल प्रदेश की कई जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। जहां तेजपुर से लेकर दिरांग, माधुरी झील, बोमडिला संगेस्टार झील, जंग झरना, हॉट वाटर स्प्रिंग आदि जगहें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा बम ला दर्रा और चीन सीमा और तवांग में भी कई जगह घूमाई जाएगी। पर्यटक यहां पर हाइकिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग भी कर सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश के इस टूर पैकेज में प्रति व्यक्ति का किराया 44900 रुपए तय किया गया है। वहीं दो लोगों के साथ शेयर करने पर यह 33370 रुपए और तीन लोगों के एक साथ सफर करने पर किराया 30930 रुपए है। इसके अलावा 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया 25690 रुपए है और बिना बेड के किराया 18760 रुपये है। इस शानदार टूर पैकेज में यात्रियों को रहने से लेकर खाने पीने की भी व्यवस्था मिलेगी। टूर पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। परिवार या दोस्तों के साथ इस टूर पैकेज का मजा लिया जा सकता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news