Wednesday, March 18, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

कर्नाटक के मंगलुरु में है महात्मा गांधी का मंदिर

मंगलुरु : कर्नाटक के मैंगलुरु में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का एक मंदिर है। यहां रोजाना दिन में तीन बार पूजा और प्रार्थना की जाती है। इसे बनाने से पहले साल 1948 में बापू के मंदिर के लिए अलग से श्राइन बनाया गया था। साल 2006 में प्रतिमा को दोबारा तैयार किया गया। लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देने वाले महात्मा गांधी के अनुयायी इस मंदिर में आते हैं। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं और उपासना करते हैं। ये मंदिर मंगलुरु मे श्री ब्रह्म बैदरकला क्षेत्र गरोडी में बना हुआ है। बापू के एक भक्त प्रकाश गरोडी कहते हैं, “साल 1948 में उनके लिए श्राइन बनाया गया था और साल 2006 में उनकी प्रतिमा का फिर से निर्माण कराया गया था।” देश में लगभग हर शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। ये मंदिर इसलिए खास हो जाता है, क्योंकि यहां न सिर्फ बापू की प्रतिमा है, बल्कि पुजारी द्वारा रोजाना तीन बार (सुबह 6 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 6 बजे) पूजा की जाती है। इस मंदिर में 13 साल पहले बापू की संगमरमर की प्रतिमा लगायी गई थी। गरोडी ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण लोगों की मांग पर ही किया गया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news