– मांगे गए 18 अहम सवालों के जवाब नयी दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। वेतन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट लाइव कर दी है और नए वेतन ढांचे को लेकर व्यापक स्तर पर सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह कदम करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स की भविष्य की सैलरी और पेंशन तय करने की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वेतन निर्धारण की प्रक्रिया को पारदर्शी और समावेशी बनाने के लिए माई गॉव पोर्टल का सहारा लिया जा रहा है। कर्मचारियों और पेंशनर्स से कुल 18 श्रेणियों के तहत सुझाव मांगे गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: फिटमेंट, फैक्टर, इंक्रीमेंट और पेंशन।
सुझाव देने की समयसीमा और प्रक्रिया – आयोग ने सुझाव जमा करने के लिए 16 मार्च, 2026 की समयसीमा निर्धारित की है। इच्छुक व्यक्ति लिंक ( https://www.mygov.in/mygov-survey/8th-central-pay-commission-questionnaire/) पर जाकर अपना फीडबैक दे सकते हैं। आयोग ने साफ कर दिया है कि केवल पोर्टल के माध्यम से आए सुझावों पर ही विचार होगा। ईमेल या डाक द्वारा भेजे गए पत्रों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपकी पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि कर्मचारी बिना किसी हिचक के अपनी बात 8वें वेतन आयोग ने केवल कर्मचारियों ही नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को इस चर्चा में शामिल किया है: केंद्रीय और राज्य कर्मचारी/पेंशनभोगी। न्यायिक अधिकारी और अदालतों के कर्मचारी। विभिन्न कर्मचारी यूनियन और एसोसिएशन। शिक्षाविद, शोधकर्ता और नियामक निकायों के सदस्य।





