Thursday, April 2, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

बिहार के युवा वैज्ञानिक गोपाल को नासा से बुलावा, करेंगे सूर्य पर अध्ययन

भागलपुर : 2016 में केले के थंब (तना) से बिजली उत्पन्न होने की खोज कर चर्चा में आए बिहार के युवा वैज्ञानिक गोपाल एक और उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। अमेरिका के अंतरिक्ष रिसर्च संस्थान (नासा) ने उन्हें अपने नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बुलावा भेजा है। यह प्रोजेक्ट है गोपनियम एलोई। इस प्रोजेक्ट के लिए गोपाल ने नासा से संपर्क किया था। गोपाल भागलपुर के ध्रुवगंज खरीक बाजार के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि गोपनियम एलोई पर नासा के साथ काम करेंगे। अगर प्रोजेक्ट सफल रहा तो सूर्य का अध्ययन करना आसान हो जाएगा। गोपनियम एलोई हाफनियम, टेंटिलुनियम, कार्बन और नाइट्रोजन का मिश्रण है। उन्हें इसका आइडिया साइंस फिक्शन पर आधारित एक फिल्म से आया था। दूसरी तरफ, केले के थंब से बिजली पैदा होने की गोपाल की खोज पर आधारित प्रोजेक्ट का पेटेंट 2018 में हो चुका है। युवा वैज्ञानिक ‘पेपर बायो सेल’ और ‘बनाना बायो सेल’ की खोज के बाद 4 साल के लिए भारत सरकार के साथ अनुबंधित हैं और अभी इसका एक साल ही पूरा हुआ है।
देहरादून की ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के लैब में कर रहे हैं काम
वर्तमान में देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के लैब में काम कर रहे गोपाल ने बताया कि केले के थंब से बिजली उत्पन्न करना आसान है। इसके लिए केले के थंब में दो इलेक्ट्रोड लगाना होता है जो बाजार में मिल जाता है। दोनों इलेक्ट्रोड से बिजली के तार जोड़कर, उन्हें बल्ब से कनेक्ट करने पर बल्ब जलने लगता है। अभी वह केले के थंब से सेनिटरी नैपिकन, बैंडेज, यूरिया, बेबी पैंपर तैयार करने के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news