कोलकाता : अभिनेता परमब्रत चटर्जी ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सत्यन्वेषी व्योमकेश’ 1970 के सामाजिक-राजनीतिक घटनाक्रम के आसपास बुनी गई है। इसमें नक्सली हिंसा से लेकर बांग्लादेश मुक्ति संग्राम तक का जिक्र है। चटर्जी ‘कहानी’ फिल्म में किए गए अपने अभिनय के लिए भी जाने जाते हैं। चटर्जी ‘सत्यन्वेषी व्योमकेश’ में मुख्य भूमिका में हैं। व्योमकेश पात्र पहली बार सरदेन्दु बंदोपाध्याय की 1963 की थ्रिलर फिल्म ‘मोगनो मोइनक’ पर आधारित है। अभिनेता ने कहा, ‘‘ मेरा मानना है कि इस फिल्म में व्योमकेश पिछली फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा राजनीतिक व्यक्ति है और उसका विभिन्न मुद्दों पर अपना रुख भी है।’’
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें।
चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।