चेन्नई। तमिलनाडु सरकार ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन का पितृत्व अवकाश देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने गुरुवार को इसका एलान किया और इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया। कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर किसी भी समय यह छुट्टी ले सकेंगे। राज्य में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार यह सुविधा मिलेगी। सरकार का कहना है कि पुरुष कर्मचारी लंबे समय से पितृत्व अवकाश की मांग कर रहे थे। इसी मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य में पहली बार पुरुष सरकारी कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए इस तरह की छुट्टी मिलेगी। सरकार का मानना है कि बच्चे की परवरिश में पिता की भूमिका भी उतनी ही जरूरी है। सरकार ने पितृत्व अवकाश लेने के लिए समय-सीमा भी तय की है। इसके मुताबिक, विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारी बच्चे के जन्म से 15 दिन पहले छुट्टी ले सकते हैं। इसके अलावा बच्चे के जन्म के छह महीने के भीतर भी किसी समय 15 दिन का अवकाश लिया जा सकता है। यानी कर्मचारियों को अपनी सुविधा के अनुसार छुट्टी लेने का विकल्प मिलेगा।

