अनुवाद को आसान बना रहे हैं ये ऐप

एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना हो या एक देश से दूसरे देश जाना हो, स्थानीय भाषाओं का अपना महत्व है। आप नीचे दिए गये ऐप की  मदद से भाषा की समस्या का समाधान कर सकते हैं –

Translate: text & voice translator
इस ऐप की मदद से आप आप हिन्दी सहित 100 अलग-अलग भाषाओं का अनुवाद कर सकते हैं। इसके अलावा फोन में मौजूद किसी दूसरे एप के टेक्स्ट का भी अनुवाद किया जा सकेगा। यदि आप किसी देश की यात्रा पर हैं तो यह एप काफी मददगार है। इसमें आप बोलकर भी अनुवाद कर सकते हैं या फिर आपका दोस्त अंग्रेजी में बोल रहा है तो आप एप का वॉयस रिकॉग्निशन को ऑन करके हिन्दी में उसकी बातों को समझ सकते हैं।
Hindi English Translator
इस एप की मदद से आप अंग्रेजी से हिंदी और हिन्दी से अंग्रेजी आसानी से सीख सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप में कई भाषाओं से अनुवाद का भी ऑप्शन है। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। यह एप भी उनलोगों के लिए भी किसी तोहफे से कम नहीं है जो अक्सर अलग-अलग जगहों और देशों की यात्रा करते हैं। यह एप हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद करने में सक्षम है।
All Language Translator Free
इस एप के नाम से ही जाहिर होता है कि इसकी मदद से आप किसी भी भाषा का हिन्दी में अनुवाद कर सकते हैं। इसमें करीब 180 भाषाओं का सपोर्ट है। यह एप आपके मैसेज और लंबे लेख को भी हिन्दी में अनुवाद कर सकता है।
English Hindi Dictionary
यह एप डिक्शनरी के साथ-साथ अनुवादक का भी काम करता है। इस एप में ऑफलाइन फीचर भी है। इसमें हिन्दी-अंग्रेजी सीखने के लिए इसमें गेम भी दिए गए हैं। इस एप को आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप में उच्चारण करने का तरीका भी बताया गया है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।