शुभजिता स्वदेशी – एटलस की दिलचस्प कहानी

एटलस साइकिल्‍स। भारतीय मिडिल क्‍लास की कभी यह पहचान हुआ करती थी। बचपन की अनगिनत यादों और ‘गली के चक्करों’ का हमसफर थी यह साइकिल। इसके साथ भारत के औद्योगिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय जुड़ा है। साल 1950 में सोनीपत के साधारण टिन शेड से इसकी शुरुआती हुई थी। यह आगे चलकर देश की सबसे बड़ी साइकिल मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनी बनी। हालांकि, वित्तीय संकट और 2020 में कोरोना महामारी के झटके के कारण कंपनी को विश्‍व साइकिल दिवस (3 जून 2020) के दिन ही अपनी आखिरी फैक्टरी पर ताला लगाना पड़ा। यह कहानी सिर्फ एक साइकिल कंपनी के उत्थान और पतन की नहीं है। इसके बजाय भारत की सामाजिक क्रांति, महिला सशक्तीकरण और हर भारतीय के पहले वाहन के सपने की है।

टिन शेड से हुई शुरुआत

1950 की बात है। उसी साल एटलस साइकिल्स की नींव रखी गई थी। जानकी दास कपूर ने सोनीपत (हरियाणा) में एक छोटे से टिन शेड से इसकी शुरुआत की थी। उनका एक ही सपना था। आम भारतीयों को किफायती और अच्‍छी सवारी उपलब्ध कराना। 1952 में 25 एकड़ के परिसर में पहली फैक्टरी स्थापित हुई। इसने पहले ही साल 12,000 साइकिलों का प्रोडक्‍शन किया। जानकी दास के नेतृत्व में एटलस तेजी से आगे बढ़ी। 1958 से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात शुरू हुआ। 1965 तक यह भारत की सबसे बड़ी साइकिल निर्माता बन गई। आगे चलकर इसका सालाना उत्पादन 40 लाख साइकिलों तक पहुंच गया। 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों में एटलस आधिकारिक साइकिल सप्‍लायर भी बनी।

साड़ी को नहीं बनने दिया बाधा

एटलस सिर्फ एक ब्रांड नहीं बना। इसके बजाय भारतीय समाज में बदलाव के प्रतीक के तौर पर सामने आया। 1960 के दशक में एटलस के एक प्रसिद्ध विज्ञापन ने दो बड़े सामाजिक मिथकों को तोड़ा डाला। इसमें एक साड़ी पहने महिला को साइकिल चलाते हुए दिखाया गया। जबकि उस दौर में महिलाएं साइकिल पर सिर्फ पीछे बैठती थीं। इस ऐड ने साबित किया कि भारतीय पारंपरिक पोशाक साड़ी के साथ भी आसानी से साइकिल चलाई जा सकती है। बाद के दिनों में एटलस ने युवाओं के लिए 10 गियर वाली भारत की पहली रेसिंग साइकिल ‘कॉनकॉर्ड’ और ‘रेबेल’ लॉन्च की। ब्रांड प्रमोशन के लिए सुनील शेट्टी, सानिया मिर्जा और अभिनव बिंद्रा जैसे दिग्गजों को जोड़ा गया।

पारिवारिक कलह से शुरू हुआ पतन

सफलता के लंबे दौर के बाद 2000 के दशक की शुरुआत में कपूर परिवार में बंटवारा हुआ। इससे कंपनी को बड़ा झटका लगा। समय के साथ मिडिल क्‍लास की परचेजिंग पावर बढ़ी। लोगों का रुझान मोटरसाइकिल और कारों की तरफ होने लगा। हीरो और अन्य ब्रांड्स से प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनी की वित्तीय स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। सबसे पहले 2014 में मध्य प्रदेश का मालनपुर प्लांट बंद हुआ। फिर फरवरी 2018 में सोनीपत का ऐतिहासिक प्लांट बंद करना पड़ा। आखिरकार 3 जून 2020 को साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश) की अंतिम फैक्टरी के गेट पर फंड की कमी का नोटिस लगा दिया गया। करीब 700 कर्मचारी बेरोजगार हो गए।

वापसी की उम्मीद कायम

फैक्टरी पर ताला लगने और कर्मचारियों की छंटनी के बावजूद कंपनी के सीईओ एनपी सिंह राणा ने इस क्‍लोजर को ‘टेम्‍परेरी’ करार दिया। दावा किया कि बाजार में एटलस ब्रांड की मांग और सालों पुराने डीलर नेटवर्क की विश्वसनीयता आज भी मजबूत है। कंपनी ने अपनी सरप्‍लस जमीन बेचने और लगभग 50 करोड़ रुपये जुटाने के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एससीएलटी) में आवेदन दिया। मकसद था कि लेनदारों का भुगतान कर उत्पादन दोबारा शुरू किया जा सके।

(साभार – नवभारत टाइम्स)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news