आईआईटी मद्रास ने क्लास 7 से 12 तक के छात्रों के लिए शुरू किया फ्री एआई कोर्स

नयी दिल्ली। कक्षा 7 से 12 तक के छात्र एवं छात्राओं के लिए आईआईटी मद्रास की ओर से एक पहल की गई है। दरअसल आईआईटी मद्रास प्रवर्तक ने स्कूली छात्र एवं छात्राओं के लिए बोधब्रिज एजुकेशन के साथ मिलकर एक ऑनलाइन ट्रेनिंग पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। इस पाठ्यक्रम की मदद से छात्र निशुल्क एआई की पढ़ाई कर सकते हैं। हालांकि सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए। उन्हें एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन 

इस ट्रेनिंग के लिए सीबीएसई स्टूडेंट्स के अलावा, स्टेट बोर्ड, आईसीएसई, एनआईओएस, क्रैंबिज, आईबी और अन्य बोर्ड के छात्र अप्लाई कर सकते हैं।

इन स्किल्स को सीखने का मिलेगा मौका

इस कोर्स से जुड़कर छात्रों को एआई, ईवी, अंतरिक्ष विज्ञान, स्टार्टअप, डिजाइन थिंकिंग, एआई कैसे काम करता है, जेनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट लिखना और एआई को सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल करने की स्किल सीखाई जाएगी।

कैसे करें आवेदन

एआई के इस पाठ्यक्रम में शामिल होने के लिए छात्रों को ऑनलाइन एग्जामिनेशन फीस का भुगतान करना होगा। यहां इस कोर्स में अप्लाई करने के आसान स्टेप्स बताए जा रहे हैं।

  1. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iitmpravartak.org.in पर जाकर विजिट कर लें।
  2. इसके बाद रजिस्टर फॉर फ्री ट्रेनिंग पर क्लिक करके मांगी गई सभी जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
  3. फॉर्म भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लें।

कितनी जमा करना होगी फीस

जो छात्र कोर्स में शामिल होने के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी प्राप्त करना चाहते हैं। उन्हें ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा। एग्जामिनेशन फीस 799 रुपये निर्धारित है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए फीस 1250 रुपये निर्धारित है।

(स्त्रोत – दैनिक जागरण)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news