भारत में मोदी सबसे लोकप्रिय, महिलाओं में मैरीकॉम आगे

 

YouGov ने पुरुषों और महिलाओं की अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42000 लोगों का सर्वे किया

सर्वे में धोनी 8.58% के साथ दूसरे और रतन टाटा 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर

महिलाओं में किरण बेदी (9.46%) दूसरे और लता मंगेशकर (9.23%) तीसरे नंबर पर

नयी दिल्ली : भारत में लोकप्रियता की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है। सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वेक्षण किया। सर्वे के मुताबिक, पुरुषों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15.66% और महिलाओं की श्रेणी में बॉक्सर मैरीकॉम 10.36% के साथ टॉप पर हैं। सर्वे में धोनी 8.58% के साथ दूसरे और रतन टाटा 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हैं। अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर सातवें और विराट कोहली आठवें स्थान पर हैं।

  हस्ती       कितने अंक मिले

  1. नरेंद्र मोदी 15.66%
  2. महेंद्र सिंह धोनी 8.58%
  3. रतन टाटा 8.02%
  4. बराक ओबामा 7.36%
  5. बिल गेट्स 6.96%
  6. अमिताभ बच्चन 6.55%
  7. सचिन तेंदुलकर 5.81%
  8. विराट कोहली 4.46%
  9. शाहरुख खान 3.63%
  10. जैकी चेन 3.44%

मलाला छठे स्थान  पर

महिलाओं में मैरीकॉम के बाद किरण बेदी (9.46%) दूसरे और लता मंगेशकर (9.23%) तीसरे नंबर पर हैं। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। वे इस सूची में 5.75% के साथ छठे स्थान पर हैं। जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल (5.53%) सातवें नंबर पर हैं।

  1. मैरीकॉम 10.36%
  2. किरण बेदी 9.46%
  3. लता मंगेशकर 9.23%
  4. सुषमा स्वराज 7.13%
  5. दीपिका पादुकोण 6.35%
  6. मलाला यूसुफजई 5.75%
  7. मिशेल ओबामा 5.53%
  8. प्रियंका चोपड़ा 5.11%
  9. ऐश्वर्या राय 5.10%
  10. सुष्मिता सेन 4.52%

वहीं, अमेरिका के सबसे फेमस व्यक्तियों की टॉप-20 सूची में दो भारतीय पुरुष सलमान खान, अमिताभ बच्चन और दो महिलाएं प्रियंका चोपड़ा और ऐश्वर्या राय शामिल हैं। सलमान (0.47%) 17वें और अमिताभ (0.46%) 18वें नंबर पर हैं। जबकि महिलाओं की सूची में प्रियंका चोपड़ा (0.52%) 18वें और ऐश्वर्या राय (0.41%) स्थान पर हैं।

विश्व के शीर्ष 10 में मोदी अकेले भारतीय

YouGov की दुनिया के सबसे मशहूर टॉप-10 लोगों की सूची में एकमात्र भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। वे इस लिस्ट में 4.8% के साथ छठें स्थान पर हैं। शाहरुख खान और सलमान पहली बार सूची में टॉप-20 में शामिल हुए। शाहरुख (2.2%) 16वें और सलमान (1.7%) 18वें स्थान पर हैं। वहीं, दुनिया में सबसे लोकप्रिय महिलाओं की बात करें, तो लिस्ट में टॉप-20 में दीपिका पादुकोण (2.8%) 13वें, प्रियंका चोपड़ा (2.8%) 14वें, ऐश्वर्या राय (2.7%) 16वें और सुष्मिता सेन (2.2%) 17वें स्थान  पर हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।