Saturday, May 23, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भवानीपुर कॉलेज में रवींद्र जयंती का आयोजन

कोलकाता । भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कालेज में रवींद्र जयंती समारोह जुबली हॉल में संपन्न हुआ। डॉ सम्पा सिन्हा बासु ने कार्यक्रम के शुरुआत में सभी प्रमुख अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया । कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के रेक्टर और डीन प्रोफेसर दिलीप शाह ने की-बोर्ड बजाते हुए आनंद लोके मंगला लोके गीत द्वारा आह्वान किया जिसमें सौरभ गोस्वामी ने भी भाग लिया ।उसके पश्चात् सोनाक्षी कर ने एकल गीत की प्रस्तुति दी। मैत्रयो दत्ता बीबीए के विद्यार्थी ने माउथ ऑर्गन से गीत की धुन बजाई। फर्स्ट ईयर बीबीए के विद्यार्थियों द्वारा नृत्य मेलोडी ,फ्लेम्स ईस्टर्न के द्वारा चंडालिका डांस ड्रामा , श्रीमती आत्रेइ दास , अन्वेशा राय, डॉ साम्यो बसु, श्रीमती स्वर्णाली दे, डॉ वसुंधरा मिश्र,प्रो प्रोमिता मुखर्जी,प्रो मौमिता सिन्हा,प्रो शंख आचार्य, श्रीमती इप्सिता चटर्जी की बेटी ने इस कार्यक्रम में रवींद्र जयंती पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी।तनुश्री शंकर पर डांस एकादमी , कम्प्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने आदि द्वारा प्रस्तुतियां दी गई।
गीतांजलि के कुछ महत्वपूर्ण अंशों का कविता पाठ , डॉक्टर सौम्या बसु ने के साथ समूह गीत, मिसेज स्वर्णाली दे का एकल नृत्य ,विद्यार्थियों द्वारा म्यूजिक के साथ गीत प्रस्तुतियां ,डॉक्टर वसुंधरा मिश्रा ने बांग्ला से हिंदी में गीतवितान की अनुवादित कविताएं , प्रोफेसर पारमिता मुखर्जी द्वारा एकल , कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों ने समूह द्वारा नृत्य,मौमिता सिंह ने नजरुल द्वारा लिखी रवींद्र पर रचना सुनाई।और अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों द्वारा टैगोर के जीवन और कार्य के ऊपर करते हुए संवाद की प्रस्तुति दी वही प्रोफेसर शंख आचार्य एवं  इप्सिता चटर्जी की बेटी द्वारा एकल गीत प्रस्तुत किया गया। प्रो चंपा श्रीनिवासन ने रवींद्रनाथ टैगोर से संबंधित प्रश्नोत्तरी सत्र भी किया। इस अवसर पर बांग्ला फिल्म ‘प्रत्यावर्तन’ के प्रोमोशन के लिए उसके डायरेक्टर और पूरी टीम उपस्थित रही। फिल्म की प्रासंगिकता पर विचार रखा गया और ट्रेलर भी दिखाया गया। इस फिल्म में नवनिर्वाचित विधायक रूपा गांगुली का महत्वपूर्ण अभिनय भी है। प्रोफेसर मीनाक्षी चतुर्वेदी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने राष्ट्रगीत गाया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों शिक्षकों स्वादिष्ट रात्रि भोजन लिया । नौ मई 2026 को रवींद्र जयंती का आयोजन और संयोजक प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी और डीन आफिस द्वारा किया गया।जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news