Wednesday, May 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

नवान्न में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे, बदला बंगाल का माहौल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की राजनीति के साथ-साथ प्रशासनिक गलियारों में भी बदलाव साफ नजर आने लगा है। भाजपा को 200 से अधिक सीटों के साथ मिली बड़ी जीत के बाद अब राज्य सचिवालय नवान्न के अंदर भी माहौल बदलता दिख रहा है। मंगलवार को नवान्न परिसर के भीतर कुछ सरकारी कर्मचारियों को ‘जय श्रीराम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते देखा गया। इतना ही नहीं, कर्मचारियों के एक वर्ग ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर जीत का जश्न भी मनाया। इस दौरान महिला और पुरुष कर्मचारी दोनों ही उत्साह के साथ इस जश्न में शामिल नजर आए। कर्मचारियों का कहना है कि पहले वे डर और दबाव के माहौल में काम करते थे, लेकिन अब उन्हें राहत महसूस हो रही है। उनका मानना है कि सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें एक नया माहौल मिला है, जिसमें वे खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कर पा रहे हैं। कई कर्मचारियों ने यह भी कहा कि नई सरकार से उन्हें काफी उम्मीदें हैं, खासकर महंगाई भत्ता यानी डीए को लेकर।
बताया जा रहा है कि सोमवार को जैसे ही चुनाव परिणाम स्पष्ट हुए, वैसे ही सचिवालय नवान्न के बाहर भाजपा समर्थकों ने जुटकर ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और पार्टी के झंडे लहराए। वहां भी अबीर खेलकर जीत का जश्न मनाया गया। अब वही माहौल नवान्न के अंदर भी देखने को मिल रहा है।
चुनाव परिणामों की बात करें तो भाजपा ने करीब 206 सीटें हासिल कर स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। इस बड़े राजनीतिक बदलाव का असर अब प्रशासनिक स्तर पर भी दिखने लगा है। वहीं नवान्न जैसे अहम प्रशासनिक केंद्र के भीतर भी माहौल में बदलाव की तस्वीर सामने आ रही है, जो आने वाले समय में और बड़े बदलावों का संकेत दे रही है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news