दीपिका पादुकोण ने इस साल 113 करोड़ रुपए कमाए

मुम्बई : फोर्ब्स ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन सेलिब्रिटीज की सूची जारी की। लिस्ट में सेलेब्स की 2017-18 की कमाई का लेखा-जोखा दिया गया। बॉलीवुड की कई जोड़ियों और एक ही परिवार के दो सदस्यों ने भी लिस्ट में जगह बनाई है। टॉप-10 में न्यूली वेड कपल दीपिका-रणवीर का नाम है। इस साल करोड़ कमाई के साथ दीपिका चौथे और रणवीर 84.67 करोड़ के साथ आठवें नंबर पर हैं। कोहली और अनुष्का शर्मा भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हैं। हालांकि, कोहली (228.09 करोड़) का नंबर दूसरा और अनुष्का (45.83 करोड़) का नंबर 16वां है। आलिया (58.83 करोड़) 12वें और उनके ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर (44.5 करोड़) 17वें नंबर पर हैं। अमिताभ बच्चन (96.17 करोड़) सातवें और उनकी बहू ऐश्वर्या (16.83 करोड़) 56वें नंबर पर हैं। अनिल कपूर (15.5 करोड़) 65वें नंबर पर हैं और उनकी बेटी सोनम कपूर (13.23 करोड़) 76वें नंबर पर हैं।
शीर्ष 10 में 3 क्रिकेटर
टॉप 10 में तीन क्रिकेटरों विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी (101.77 करोड़) और सचिन तेंडुलकर (80 करोड़) शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी पांचवें और सचिन 9वें नंबर पर हैं। बैडमिंटन खिलाड़ियों में पीवी सिंधु (36.5 करोड़) कमाई में टॉप पर हैं। लिस्ट में उनकी 20वीं पोजिशन है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।