कपूर परिवार की पुश्तैनी हवेली को संग्रहालय में बदलेगी इमरान सरकार

इस्लामाबाद : पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि कपूर खानदान के पुश्तैनी मकान को संग्रहालय में तब्दील किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित अपने पुश्तैनी घर को संग्रहालय में बदलने का अनुरोध पाक सरकार से किया था। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा- हमें ऋषि कपूर ने फोन किया था। उन्होंने अपने पेशावर स्थित घर को किसी संस्थान या म्यूजियम में बदलने का अनुरोध किया था। हमने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। पाक के गृहमंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि हमने ऋषि कपूर की मांग पर सकारात्मक जवाब दिया।
अफरीदी ने कहा- अब केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर इस पर काम कर रही हैं। जल्द ही इस घर को म्यूजियम में तब्दील कर दिया जाएगा। किस्सा ख्वानी में कपूर हवेली पृथ्वीराज कपूर के पिता बसेश्वरनाथ कपूर ने बनवाई थी।
पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म पेशावर में 14 दिसंबर 1924 को हुआ था। 1947 में विभाजन के समय कपूर परिवार पेशावर छोड़कर भारत आ गया था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।