गरबा में बनिए छैल – छबीली छोरी

नवरात्र‍ि में मां की आराधना के साथ-साथ गरबे का उत्साह भी चरम पर होता है। नवरात्रि पर अगर आँखों को कुछ भाता है तो वह है चनिया चोली। घेरदार, कलीदार और न जाने कितने वर्क से सजा लहंगा नवरात्रि की रौनक बढ़ाता है और आपकी रौनक बढ़ा सकते हैं ये खास गरबा परिधान –

dk-nr-cc16-014

गरबा में ट्रेडिशनल का फैशन कभी नहीं जाता, बल्कि उसमें और नवीनता आती जाती है। हर बार की तरह इस नवरात्रि भी ट्रेडिशनल प्रिंट और डिजाइन्स फैशन में है।

red-white-layered-lehenga-1

दोहरे घेर वाला घाघरा जरा खास है, जो महिलाओं और युवतियों को काफी आकर्षि‍त कर रहा है। जब घेरदार घाघरा घूमेगा तो लोग को बस आपको ही देखेंगे।

designer-navratri-chaniya-choli

अगर घाघरे के घेर से आपको गरबा करने में कोई दिक्कत नहीं है तो मल्टी लेअर घाघरा आपके लिए ही है। शि‍फॉन के घेर में लाल, सफेद रंग और बांधनी दुपट्टा इसके साथ लिया जा सकता है, जो नया और पारंपरिक दोनों लुक देगा।

embroidered-lehenga-choli

कांच का काम यानि मिरर वर्क घाघरे को खूबसूरत बनाता है। इस साल डबल घेर और सिंगल घेर के साथ कांचवर्क खूब पसंद किया जा रहा है। इसके साथ सिंल और मल्टी कलर्स का प्रयोग इसे और भी आकर्षक लुक देता है। इस साल कांचवर्क फैशन में है।

multi-color-lehenga-choli

 

गरबे में ट्रेडिशनल हो, और काठियावाड़ी डिजाइन न हो, ऐसा कैसे हो सकता है भला। गुजराती गरबों की शान काठियावाड़ी लहंगा चोली इस बार भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ सिंगल कलर या रंगीन दुपट्टे लिए जा सकते हैं

rajasthani-lehenga-set

राजस्थानी रॉयल लुक हमेशा से गरबों में पसंद किया जाता रहा है। इसके साथ हैवी गहने, करधनी, माथे पर रखड़ी और बाजूबंद का प्रयोग कर आप बिल्कुल पारंपरिक लुक में नजर आएंगी।

lehngasari

सादे तरीके से सजकर अगर आप गरबा में छाना चाहती हैं, तो साड़ी लहंगा पहन सकती हैं। यह आप अपनी उस साड़ी से भी बनवा सकती हैं जिसे अपनी या अपनी सहेली की शादी में पहनने के बाद हाथ भी आपने नहीं लगाया होगा।

multi-color-lehenga

– आप किसी फैशन को फॉलो करें या न करना चाहें। सिंपल लहंगे में भी मल्टी कलर्स का इस्तेमाल कर आप गरबा में छा सकती हैं। किसी भी पैटर्न पर यह तरीका अपनाया जा सकता है।

bandhni

अगर आपको किसी तरह का एक्पेरिमेंट अपने लुक के साथ नहीं करना है, तो आपके लिए सबसे बेस्ट है, बांधनी प्रिंट। यह कभी आउट ऑफ फैशन भी नहीं होता और हर रंग व डिजाइन में आकषर्क लगता है।

beguiling-multicolored-chaniya-choli-ghacrc1103n-u

– कच्छ वर्क गरबा हर बार नजर आता है, और यह किसी से कम भी नहीं लगता। गरबे के पारंपरिक परिधानों में कच्छ वर्क को हमेशा खूब पसंद किया जाता है।

 

 

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।