Tuesday, September 29, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

“एमडीजे कपल नंबर-1 सीजन 5” का समापन

कोलकाता । महाबीर डांवर ज्वेलर्स (एमडीजे) ने एक बार फिर कोलकाता के फेयरफील्ड बाय मैरियट में आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘कपल नंबर 1 – सीजन 5’ के ग्रैंड फिनाले में प्यार और साथ के इस भव्य उत्सव में निखर कर सामने आई प्यारी जोड़ी को कपल नंबर 1 चुना गया।
इस प्रतियोगिता के दौरान, जोड़ों ने अपने प्यार, कमिटमेंट और आपसी समझ को दिखाने के लिए कई तरह के चैलेंज में हिस्सा लिया, जिसके बाद ग्रैंड फिनाले के लिए टॉप 11 जोड़ों को चुना गया था। इसमें जीतने वाली विजेता प्यारी जोड़ी को बाकू की एक रोमांचक यात्रा के बेहद खूबसूरत ग्रैंड प्राइज से सम्मानित किया गया। जो उनके खूबसूरत प्यार के रिश्तों में जश्न का एक इंटरनेशनल ट्रैवल का अनुभव भी जोड़ती है।
इस कार्यक्रम में एक जूरी शामिल में अभिनेत्री ऋचा शर्मा, सेलिब्रिटी मोटिवेशनल स्पीकर नैना मोरे, बेंचमार्क ग्रुप की सीईओ राधिका नौलखा अग्रवाल और महाबीर डांवर ज्वेलर्स की डिजाइन हेड राजेश्वरी डांवर शामिल थीं। इस शाम में महाबीर डांवर ज्वेलर्स के डायरेक्टर विजय डांवर, अरविंद डांवर, संदीप डांवर और अमित डांवर भी शामिल हुए।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए महाबीर डांवर ज्वेलर्स के डायरेक्टर विजय डांवर और अमित डांवर ने कहा कि हम इस सीजन में भाग लेने वाले सभी जोड़ों और विजेताओं को बधाई देते हैं। हमें उम्मीद है कि उनका आगे का सफर साथ में और भी खूबसूरत यादों से भरा होगा।
पुरुषों ने ऑफिशियल मेल अपैरल पार्टनर प्रियंका हरलालका के डिजाइन किए गए स्टाइलिश कपड़े पहन कार्यक्रम में समा बांधा, जबकि महिलाओं ने ऑफिशियल फीमेल अपैरल पार्टनर ‘सीक्विन्स एंड पर्ल्स बाय विवेक’ के शानदार क्रिएशन में जलवा बिखेरा।
इस इवेंट को कोलकाता स्थित इवेंट मैनेजमेंट और मीडिया क्यूरेशन कंपनी ‘सैन एंटरटेनमेंट एलएलपी’ ने आयोजित किया था, जो मशहूर हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘सन्मार्ग’ का ऑफिशियल इवेंट और मीडिया डिवीजन है।
शाम का एक मुख्य आकर्षण महाबीर डांवर ज्वेलर्स के ‘रजवाड़ा – द ब्राइडल ज्वैलरी कलेक्शन’ का भव्य अनावरण था। आधुनिक दुल्हन के लिए तैयार किए गए इस कलेक्शन में पारंपरिक भारतीय विरासत की भव्यता और समकालीन सुंदरता का खूबसूरत मेल है।
विजेताओं की सूची: कपल नंबर 1 (सीजन 5)
* आशीष और राजश्री मिमानी – (विजेता)
* कनिष्क और रक्षिता जैन – (पहले रनर-अप)
* सागर और ज्योति गेहानी – (दूसरे रनर-अप)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news