Thursday, May 22, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सेहत और सुन्दरता के लिए बेहतरीन है दही

भोजन के साथ कई लोग नियमित दही लेते है, लेकिन जो लोग इसे अब तक खाना पसंद नहीं करते हैं, दही में छुपे सेहत और सुन्दरता के राज जानने के बाद वे लोग भी इसे रोजाना खाना शुरू कर देंगे। आइए, जानते हैं दही के गुण –

सुन्दरता के लिए

दही व हल्दी – दही में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगाने से एक्ने आदि की समस्या दूर होती है। यह पैक हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है। इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में दही डालकर उसमें थोड़ी हल्दी मिक्स करें। अंत में इसे चेहरे पर करीबन 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। अंत में गुनगुने पानी से चेहरा वॉश करें।

दही व ओट्स – दही व ओट्स एक पैक ही नहीं, बल्कि स्क्रब की तरह भी काम करता है, जिसके कारण यह स्किन को एक्सफोलिएट करता है। इसे बनाने के लिए एक टेबलस्पून दही लेकर उसमें दो टेबलस्पून ओट्स व एक फेंटा हुआ डालकर मिक्स करें। अब चेहरे को साफ करके उस पर यह पैक लगाएं। करीबन पन्द्रह मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा वॉश करें। आप सप्ताह में एक बार इस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फेस पैक डेड स्किन को निकालने के साथ−साथ ब्लैकहेड्स व पिंपल्स को भी दूर करता है।

दही व शहद – अगर आपकी त्वचा सामान्य या रूखी है तो आप इस पैक का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल के लिए दही में शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर करीबन 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में ठंडे पानी से चेहरा वॉश कर लें। सप्ताह में एक बार इस पैक का इस्तेमाल करने से न सिर्फ स्किन हाइडेट रहती है, बल्कि बेहद सॉफ्ट भी बनती है।

दही व बेसन – तैलीय त्वचा पर यह पैक अतिरिक्त ऑयल को नियंत्रित करने का काम करता है। इस पैक का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में दही व बेसन को मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बनाएं। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में हल्के गर्म पानी से चेहरा वॉश करें। यह पैक ऑयली स्किन के साथ−साथ सेंसेटिव स्किन के लिए भी काफी अच्छा है।

सेहत के लिए
दही के रोजाना सेवन से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। दही में अजवाइन मिलाकर पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
गर्मी के मौसम में दही की छाछ या लस्सी पीने से पेट की गर्मी शांत होती है। इसे पीकर बाहर निकले तो लू से भी बचाव होता है।
दही पाचन क्षमता बढ़ाता है। दही में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इसे रोजाना खाने से पेट की कई बीमारियां ठीक हो जाती हैं।
दही का रोजाना सेवन सर्दी और सांस की नली में होने वाले इंफेक्शन से बचाता है।
अल्सर जैसी बीमारी में दही के सेवन से विशेष लाभ मिलता है।
मुंह में छाले होने पर दही का कुल्ला करने से छाले ठीक हो जाते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news