शाहिद कपूर, मीरा के घर नन्ही परी आई

मुम्बई, : बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने आज शाम बेटी को जन्म दिया। शाहिद ने ट्वीट किया, ‘‘वह आ गई है और हमारे पास खुशी का इजहार करने के लिए शब्द नहीं हैं। शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।’’ मीरा को कल खार के हिंदुजा हेल्थकेयर सर्जिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले मध्य सितम्बर में बच्चे के जन्म की उम्मीद थी। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया कि डिलिवरी सामान्य थी और मां..बेटी दोनों स्वस्थ हैं। दंपति की पिछले वर्ष जुलाई में शादी हुई थी।

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।