Tuesday, July 15, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

मैं उस भारत से आता हूँ

-पीयूष

मैं उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं,
ऋषियों की यज्ञ स्थली है जो, वीरों की पुण्य स्थली है जो,
शबरी के बेर खाकर जो, जात – पात भूलता है;
मैं उस भारत से आता हूं।

महाराणा जैसे वीरों का यश , जहां गया जाता है,
और हवाओं के द्वारा जहां मौसम पहचाना जाता है,
मैं उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

पूरी धरा पर सबसे ज्यादा जो सदाचार निभाता है,
समर भूमि में शत्रु को भी अपनी विनय दिखता है,
मैं उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

अपनों की क्या बात करें,जो गैरो को भी अपनाता है,
आदर्शों में सबसे उत्तम, वसुधैव कटुंबकम् हमें सिखाता है,
मैं उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

स्त्रियों के सम्मान में जो,सदा शीश झुकाता है,
पांडवो की पत्नी को भी, देवी कहकर बुलाता है,
मैं उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

शक्ति इसकी अथाह गगन, किन्तु धैर्य का पाठ पढ़ता है,
और जहां देवों से बढ़कर, गुरु को माना जाता है,
मै उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

विपदा कितनी भी आईं हो, जो अडिग खड़ा रह जाता है,
शरणागति मै आए हुए,रिपु को भी अपनाता है,
मै उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

माता – पिता की सेवा करना, जहां परम धर्म कहलाता है,
तीनो लोकों का होकर स्वामी,जो पिता का वचन निभाता है,
मैं उस भारत से आता हूं ,जिसके गुण मै गाता हूं।

जिसके गुण सनातन कल से, गाए जाते है,
बच्चे – बच्चे को सारे आदर्श, जहां सिखाए जाते है,
मैं उस भारत से आता हूं, जिसके गुण मै गाता हूं।

शहीद- ए – आजम

इंकलाब की शान थे,
संग्राम – ए – स्वंत्रता की जान थे,
अन्याय के लिए तूफान थे,
ऐसे हमारे भगत वीर जवान थे;

देश के लिए हंसते – हंसते,
जिसने प्राण गवाए थे,
अन्याय के लिए बनकर शूल,
अंगारे जिन्होंने जलाए थे;

अंग्रेज़ हुकमत के सामने,
जिसने क्रांति का शास्त्र उठाया था,
तब जाकर ‘ शहीद – ए – आजम ‘,
का नाम उन्होंने पाया था;

एक समान दृष्टि से सबको,
देखना जिन्हें प्यारा है,
भारत मां के ऐसे लाल के चरणों में;
शत् – शत् नमन हमारा है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news