तीन रंगों की खूबसूरती फैशन को बनाए तिरंगा 

हर भारतीय की तरह आप हर साल इस दिन का बेसब्री से इंतजार करती होंगी। स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद आजादी के जश्न को पूरे जोश और उमंग के साथ मनाने से बेहतर और क्या हो सकता है? इस साल हम देश की आजादी की 70वीं वर्षगांठ मनाएंगे। ऐसे में आपको भी स्वतंत्रता दिवस मनाना है तो क्या फर्क पड़ता है कि आप देश के किस कोने में हैं, तीन रंगों की खूबसूरती अपने फैशन को दीजिए और शान से मनाइए आजादी का जश्न –

thumbnail_1439553814

भारत का हर निवासी स्वतंत्रता दिवस को अपने अंदाज में मनाता है। यह दिन सभी भारतवासियों के लिए खास होता हैं, आप ऐसे में कुछ ड्रेस कैरी करके भी अपने आपको स्वतंत्रता दिवस के लिए तैयार कर सकती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप तिरंगे के रंगों को बेस बनाकर कुछ ड्रेसिस को ट्राई कर सकती हैं।

Actress-Preity-Zinta-who-dressed-as-per-the-colours-that-shine-on-the-Indian-flag-on-two-occasions-Preity-waves-a-fan-with-the-colours-of-the-Indian-flag-as-she-watches-the-ICC-Cricket-World-C
ट्राईकलर सलवार कमीज
हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है कि आप ट्राईकलर के सलवार कमीज अचानक कहीं से खरीदकर ले आएं। लेकिन आप ऐसे में सफेद रंग के सूती कपड़े का कुर्ता खरीदकर उसमें हरे रंग की सलवार और सैफरॉन रंग का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर काफी अच्छा लगेगा।

Tri-Color-Fashion-craze-in-Youngsters-on-Republic-Day12

 

 ट्राईकलर साड़ी
अगर आपको साड़ी पहनना काफी पसंद है तो स्वंतत्रता दिवस के इस खास मौके पर आप साड़ी भी पहन सकती हैं। जी हां, आजकल मार्किट में आपको ट्राईकलर की साड़ी भी बड़े ही आराम से मिल जाएगी। अगर किसी कारण आपको मार्किट ना जा पाएं तो आप सफेद रंग की चिकन की कढ़ाई वाली साड़ी में सैफरन का बलाउज पहन लें और हरे रंग की चूड़ियां और बिंदी पहन सकती हैं।

SJF 021252 B              $92
ट्राईकलर दुपट्टा

आप अपनी डेनिम जीन्स क साथ सफेद कुर्ती पहन सकती हैं, अपने लुक को पूरी तरह से स्वंतत्रता दिवस के लिए तैयार करने के लिए आप एक ट्राईकलर दुपट्टा ऊपर से कैरी कर लें। यकीन मानिए ऐसा करके आप स्वंतत्रता दिवस की लाइमलाइट बन जाएंगी।

tri-color-dupatta

ट्राईकलर कुरती

तीन रंग की या फिर तीनों रंग एक ही कुरती में पहन सकती हैं, आपको यह कुरती काफी आसानी से मिल जाएगी, क्योंकि आजकल हर कोई 15 अगस्त की तैयारी में लगा हुआ है। आप इस प्रिंटिड टीशर्ट को डेनिम जीन्स या शॉर्ट्स के साथ पहन सकती हैं।

independence-day-kurta-600x467

तिरंगे के रंग की चूड़ियां
अगर आपको कोई सुझाव ना समझ आएं तो आप तिरंगे के रंग की चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं। आप ऐसे में सफेद रंग के कपड़े पहनकर उनके साथ तिरंगे के रंग की चूड़ियां पहनकर अपने आप को स्वंत्रता दिवस के लिए तैयार कर सकती हैं।

bangles_indian_tricolor_20060821

 ट्राईकलर नेलआर्ट

तिरंगे और देश के लिए अपने प्यार को आप किसी भी तौर पर दिखा सकती हैं। आप अपने नाखूनों पर पेंट कर भी अपने देशभक्ति को व्यक्त कर सकती हैं, इसके अलावा आप अपने नाखूनों को सैफरॉन, सफेद और हरे रंग में भी रंग सकती हैं।

indian-tri-colour-nail-art

 ट्राईकलर आई मेकअप

अगर आपके पास तिरंगे के रंग के आईशैडो हैं तो आप उसकी मदद से अपनी आंखों पर आई मेकअप कर सकती हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर अपनी आंखों के जरिए भी आप अपने देश प्रेम को व्यक्त कर सकती हैं।

tricolour-make-up

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।