Friday, May 15, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

उच्च माध्यमिक में 91.23 प्रतिशत विद्यार्थी सफल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार को वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परिषद कार्यालय, विधाननगर में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिणामों की औपचारिक घोषणा की गई। सुबह 11 बजे के बाद से परीक्षार्थियों के लिए परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए।
इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 35 हजार 931 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6 लाख 26 हजार 258 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कुल 5 लाख 71 हजार 355 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91.23 रहा।
जिलावार प्रदर्शन में पूर्व मेदिनीपुर ने सबसे बेहतर परिणाम दर्ज किया। जिले का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.19 रहा, जो राज्य में सर्वाधिक है। इस वर्ष की मेधा सूची में शीर्ष 10 स्थानों पर कुल 64 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है, जिनमें 56 छात्र और आठ छात्राएं शामिल हैं। आदृत पाल ने 496 अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। इस वर्ष पहली बार सेमेस्टर प्रणाली के तहत उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में 15 भाषाओं और 16 व्यावसायिक विषयों को शामिल किया गया था। राज्यभर के 6837 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में 66,486 अधिक रही। परिषद ने बताया कि विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और पंजीकरण संख्या दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कूलों से अंकपत्र और प्रमाणपत्र वितरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। साथ ही पोस्ट पब्लिकेशन स्क्रूटिनी और पोस्ट पब्लिकेशन रिव्यू के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई की रात 12 बजे के बाद शुरू होगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news