आईएसआईएस के पंजे से छूटे लोग कटवा रहे दाढ़ी, महिलाएं जला रहीं बुर्के

दमिश्क. ये आजादी की तस्वीरें है। सीरिया के मनबिज में आईएस के चंगुल से छूटने के बाद लोग कट्‌टरता को ना कहकर आजादी का जश्न मना रहे हैं। इसमें बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सब शामिल हैं। लोग अपनी दाढ़ी कटवा रहे हैं। महिलाएं किस कर बुजुर्गों के प्रति अपना सम्मान दिखा रही हैं। साथ ही बुर्के भी जला रही हैं। पहली बार सार्वजनिक जगहों पर बिना नकाब पहने महिलाओं के चेहरे दिख रहे हैं।

syria_1471152008

लोगों को ढाल बनाकर भागे आतंकी
सीरिया के उत्तरी हिस्से के मनबिज में जनवरी 2014 से आईएस का कब्जा था। अमेरिका सेना और कुर्द लड़ाकों ने इसे आईएस से छीन लिया है। करीब दो हजार नागरिकों को ढाल बनाकर ज्यादातर आतंकी भागने में कामयाब रहे हैं।

syria-2_1471152009

एक हजार आतंकी मारे गए…
इस लड़ाई में 437 नागरिक मारे गए। इसमें 105 बच्चे भी हैं। इसके अलावा 299 सीरिया डेमोक्रेटिक फाइटर्स और करीब एक हजार आतंकी मारे गए। 2014 में यहां 10 हजार की आबादी थी। आईएस के चलते 7 हजार लोग पलायन कर गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *