कोलकाता । गत 30 जून 2026 को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के सम्मान में एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के वरिष्ठ तथा एनआरआर (प्रवासी राजस्थानी) पश्चिम बंगाल एवं बिहार के समन्वयक डॉ. अरुण अग्रवाल ने की।
राजस्थान सरकार द्वारा गठित राजस्थान फाउंडेशन कलकत्ता चैप्टर की सदस्य अंजु सेठिया ने दिया । कुमारीजी राजस्थानी लहरिया पहनाकर अभिनंदन किया राजस्थान फाउंडेशन के केन्द्रीय संगठन के कोलकाता में राजस्थान प्रवासियों को अपनी जड़ से जोड़े रखने एवं बंगाल–राजस्थान में सांस्कृतिक सम्बन्ध को और मजबूत करने के बारे भी बात की। राजस्थान कोलकाता प्रवासियो को जोडने पर भी बात हुई । दिया कुमारी ने कोलकाता मे कार्यक्रम करने पर आने का भी आश्वासन दिया। दिया का बेनजीर व्यवहार काबिले तारीफ है। उनका अपनापन सबके दिल को छू गया। दिया जी ने इस मुलाकात की फोटो अपने सोशल मीडिया पर इस संदेश के साथ शेयर की है। महानगर के जाने माने लोग उपस्थित रहे डाक्टर विनय गोयल, हरिप्रसाद अग्रवाल ,पवन पाटोदिया, सुधा अग्रवाल ,मीनल गोयल, चंदा गोलछा, सरोज भंसाली, सुप्यार पुगलिया आदि। यह जानकरी समाजसेवी अंजु सेठिया ने दी।




