चक्रवात के असर से 5.73 लाख किसान प्रभावित

-सीएम ने की 205 करोड़ रुपये की राहत पैकेज की घोषणा 

-प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये तक मिलेगा मुआवजा

कोलकाता । चक्रवाती तूफान ‘बनी’ के प्रभाव से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हुई भारी बारिश ने कृषि और बागवानी क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार करीब 36 घंटे तक हुई बारिश से राज्य में लगभग 1.60 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। राज्य सरकार ने नुकसान से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए 205 करोड़ रुपये की प्रारंभिक सहायता की घोषणा की है। इससे करीब 5.73 लाख किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है। रविवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सिंचाई एवं जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, कृषि और उद्यान पालन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद राहत पैकेज का एलान किया। उन्होंने संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को नुकसान का आकलन करने तथा प्रभावित किसानों तक जल्द सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया।

प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये तक सहायता

सरकार की ओर से फसल और खेती के प्रकार के आधार पर मुआवजा निर्धारित किया गया है। सिंचित कृषि भूमि में फसल क्षति के लिए प्रति हेक्टेयर 17 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस श्रेणी में कम से कम एक डेसिमल जमीन पर खेती करने वाले प्रभावित किसानों को न्यूनतम 2,000 रुपये मिलेंगे। वर्षा आधारित कृषि भूमि के लिए प्रति हेक्टेयर 8,500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस श्रेणी में न्यूनतम सहायता राशि 1,000 रुपये होगी। वहीं, बहुवर्षीय फसलों को हुए नुकसान के लिए प्रति हेक्टेयर 22,500 रुपये देने का प्रावधान किया गया है। इस श्रेणी के पात्र किसानों को कम से कम 2,500 रुपये मिलेंगे।

48 घंटे में खेतों से पानी निकालने का निर्देश

पकी हुई अमन धान की फसल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने अगले 48 घंटे के भीतर जलभराव वाले खेतों से पानी निकालने का अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके लिए वीबी-जी राम जी योजना के श्रमिकों की मदद ली जाएगी। जरूरत के अनुसार पंप सेट भी लगाए जाएंगे। इस अभियान की निगरानी सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के नियंत्रण कक्ष से की जाएगी। कृषि विभाग तथा जिला प्रशासन को भी अभियान में शामिल किया गया है।

नौ जिलों में फसलों को नुकसान प्रारंभिक आकलन के अनुसार हुगली, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्दवान, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में कृषि एवं बागवानी क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।आकलन में अमन धान की करीब 1,31,344 हेक्टेयर भूमि को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। इससे लगभग 576 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। फूलों की खेती के करीब 1,060 हेक्टेयर, पान की खेती के 358 हेक्टेयर और सब्जियों की खेती के 790.5 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news