-56 वर्ष तक के अभ्यर्थियों को मौका
-1 दिसंबर तक करें आवेदन
नयी दिल्ली । राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने डायरेक्टर ग्रुप-ए, ज्वाइंट डायरेक्टर और रिसर्च साइंटिस्ट ग्रुप-सी आदि पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार एनटीए में नौकरी करना चाहते हैं। वे इन पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 01 दिसंबर, 2026 निर्धारित है। उम्मीदवार अपनी पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनटीए में विभिन्न पदों पर आवेदन करने की अधिकतम आयु 56 वर्ष निर्धारित की गई है।
ये कर सकते हैं आवेदन
डायरेक्टर ग्रुप-ए, ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, सीनियर सुपरिटेंडेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिसर्च साइंटिस्ट ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव भी होना चाहिए।
ऐसे करें अप्लाई
एनटीए में विभिन्न पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम में आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। ऑफलाइन माध्यम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर लें। फॉर्म में दी गई जानकारी को ध्यान से भर लें। निर्धारित दस्तावेजों के साथ फोर्म को पोस्ट द्वारा एनटीए के कार्यालय भेजें। एनटीए द्वारा दिए गए ईमेल [email protected] पर भी फॉर्म ईमेल करना अनिवार्य है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
एनटीए द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक कुल 13 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें डायरेक्टर ग्रुप-ए के लिए कुल 07 पद, ज्वाइंट डायरेक्टर के लिए कुल 03 पद, रिसर्च साइंटिस्ट के लिए 1 पद, डिप्टी डायरेक्टर के लिए 1 पद और सीनियर सुपरिटेंडेंट के लिए 1 पद आरक्षित किया गया है।

