धनतेरस पर भारतीयों ने खरीदा 60 हजार करोड़ रुपये का सोना

-पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत तक बढ़ी बिक्री

नयी दिल्ली । ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में सोने और चांदी की कुल बिक्री ₹66,000 करोड़ के पार पहुंच गई। सिर्फ दिल्ली के सर्राफा बाजारों में ही ₹10,000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ।
कीमतों में सुधार के साथ सोने और चांदी की मांग बढ़ी
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के अनुमान के मुताबिक, इस साल धनतेरस के मौके पर भारतीयों ने लगभग ₹60,000 करोड़ का सोना खरीदा। इसके अलावा, चांदी की बिक्री में कीमत के हिसाब से 30% और मात्रा के हिसाब से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद है। शोरूम और दुकानों में आने वाले ग्राहकों और पहले से की गई बुकिंग की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रही, खासकर पश्चिमी और उत्तरी भारत में।
दिल्ली में 6 नवंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स समेत) थी। ये 29 जनवरी को दर्ज किए गए ₹1.83 लाख के उच्चतम स्तर से तो कम है। हालांकि, ये भाव पिछले साल धनतेरस के दिन की ₹1.32 लाख की कीमत से ज्यादा है। इसके अलावा, इस साल धनतेरस पर चांदी की कीमत ₹1.92 लाख प्रति किलोग्राम रही, जबकि जनवरी में ये ₹4.04 लाख के उच्चतम स्तर पर थी और पिछले साल धनतेरस के दिन चांदी का भाव ₹1.70 लाख था। 7 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम रही। आज चांदी का भाव ₹2.05 लाख प्रति किलोग्राम था।
हल्के वजन वाली ज्वैलरी बनी पसंद
धनतेरस के बड़े मौके पर खरीदारों ने हल्के वजन वाले पेंडेंट, चूड़ी और चेन के साथ-साथ छोटे सोने और चांदी के सिक्कों को ज्यादा पसंद किया। 18 कैरेट की ज्वैलरी की मांग काफी मजबूत रही। एक ज्वैलरी कंपनी की कुल बिक्री में 18 कैरेट वाली ज्वैलरी की हिस्सेदारी लगभग आधी रही। ग्राहकों ने 14 कैरेट और 9 कैरेट वाले डिजाइन भी पसंद किए। 1 से 5 ग्राम वाले सोने के सिक्कों में भी लोगों ने दिलचस्पी दिखाई।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news