पंजीरी – पंजीरी एक साधारण और जल्दी बनने वाला भोग है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसके लिए आपको घी में गेहूं के आटे को हल्का रंग चेंज होने तक भून लें। अब इसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसके साथ ही गरी का बुरादा, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची का पाउडर ऐड करें। प्रसाद के लिए ये सबसे अच्छा मानी जाती है।
साबूदाना खीर – राम नवमी पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के लिए भोग में बनाए साबूदाने की खीर। जिन लोगों ने व्रत रखा है वो लोग इसका सेवन कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए मीडियम साइज के साबूदाने को दो घंटे के लिए भिगो दें। फिर इसे दूध में पका लें। पूरी तरह से यह गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और घी में रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें। यदि आप थोड़ा रिच फ्लेवर देना चाहती हैं तो खोया भी डाल सकती हैं।
पंचामृत – पूजा-पाठ हो या फिर व्रत में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। हिंदू धर्म में पंचामृत जरुर बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए आपको दूध, दही, घी, शहद, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और तुलसी के पत्तों को एक बड़े बर्तन मिला लें। इसको आप प्रभु राम को भोग लगा सकते हैं और व्रत में खाया जा सकता है।
नारियल लड्डू – नारियल से बने लड्डू भी प्रसाद के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले नारियल का बुरादा को थोड़े से घी में भून लें। इसको अब दूध में तब तक पकाएं जब तक ये बाइंड न होने लगे। अब इसमें कंडेस्ड मिल्क या चीनी मिलाएं। अब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें।
सूजी की खीर – भोग के लिए आप सूजी की खीर बना सकते हैं। इसको बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले सूजी को घी में हल्का भून लें। अब इसमें दूध डालकर पका लें। इसके बाद चीनी और इलायची डालें। ये खीर जल्दी बनती है और सभी को पसंद भी काफी आएगी।




