Thursday, March 19, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

खुद से प्यार कीजिए…स्वस्थ रहिए

आज के भागदौड़ भरे जीवन में खुद को खुश और स्वस्थ रखने का बेहतरीन तरीका है सेल्फ लव यानी खुद से प्यार करना। यह कोई स्वार्थ नहीं, बल्कि खुद का सम्मान, स्वीकार और देखभाल करना है। जब आप खुद से प्यार करते हैं, तो तन और मन दोनों फिट और फाइन रहते हैं। नेशनल हेल्थ मिशन सेल्फ लव के बारे में जानकारी देते हुए बताता है, स्वयं का सम्मान और ध्यान रखना सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि भीतर से मजबूती देने वाला एहसास है। याद रखें, मदद लेना भी खुद के प्रति प्रेम और सम्मान का संकेत है। इसके लिए खुद की तारीफ करें, जरूरत पड़ने पर मदद लें, आराम करें और खुद को प्राथमिकता दें। खुद से किया गया प्यार सबसे अच्छा प्यार है, जो आपको मजबूत, खुश और स्वस्थ बनाता है। सेल्फ लव का मतलब है खुद को अपनी कमियों, ताकतों, गलतियों और उपलब्धियों के साथ वैसे ही स्वीकार करना जैसे आप हैं। खुद के प्रति विनम्र रहना, नकारात्मक आत्म-आलोचना को कम करना, अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देना और खुद को प्रोत्साहित करना इसमें शामिल है। यह खुद को दोष देने के बजाय खुद को माफ करना, खुद की तुलना दूसरों से न करना और अपनी खुशियों को संजोना सिखाता है।
एक्सपर्ट के अनुसार, सेल्फ लव के कई फायदे हैं। यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इससे तनाव, चिंता और घबराहट की समस्या दूर होती है। नकारात्मक सोच कम होने से मन शांत रहता है, खुशी और ग्रैटिट्यूड बढ़ता है। रिसर्च दिखाती है कि सेल्फ-कंपैशन से तनाव घटता है और भावनात्मक संतुलन बना रहता है। इससे आत्मविश्वास और रेजिलिएंस बढ़ता है। इससे खुद पर भरोसा मजबूत होता है। जीवन की चुनौतियों का सामना आसानी से किया जा सकता है, असफलता से टूटने की बजाय मजबूत होकर उठते हैं।
जब खुद की अहमियत करते हैं तो दूसरों से भी रिश्ते मजबूत होते हैं। सेल्फ लव की वजह से दूसरों से भी स्वस्थ और संतुलित रिश्ते बनते हैं। बाउंड्री सेट करना आसान होता है। यही नहीं शारीरिक स्वास्थ्य भी सुधरता है। सेल्फ लव से सेल्फ-केयर की आदत पड़ती है अच्छा खाना, व्यायाम, नींद और आराम इसमें शामिल होते हैं। इससे स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं, इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, दिल की बीमारियां और अन्य समस्याओं का खतरा घटता है।
वहीं, खुद को महत्व देने से जीवन में पॉजिटिव बदलाव आते हैं। लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलती है, और आप ज्यादा उत्पादक और संतुष्ट महसूस करते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news