Monday, April 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ

नयी दिल्ली : लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नारावने ने आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ का पदभार ग्रहण किया। लेफ्टिनेंट जनरल नारावने भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबु का स्थान लिया। अंबु 31 अगस्त को रिटायर हो गए थे। सेना ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल नारावने पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में सक्रिय रहे थे। वे श्रीलंका में ऑपरेशन पवन के दौरान भारतीय शांति सेना का भी हिस्सा रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल नारावने को जम्मू-कश्मीर में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘सेना मेडल’ से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें नगालैंड में असम राइफल्स में इंस्पेक्टर जनरल रहने के दौरान ‘विशिष्ट सेवा मेडल’ से सम्मानित किया जा चुका है। नारावाने ने कहा था- चीनी सेना 100 बार ग्रे जोन में गई तो हमने भी 200 बार ऐसा किया। इससे पहले, पिछले मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नारावने ने एलएसी पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ के सवाल पर कहा था कि चीन ने डोकलाम को क्षेत्रीय दबंगई के तौर पर इस्तेमाल किया था। अगर वे 100 बार विवादित क्षेत्र (ग्रे जोन) में गए तो हमने भी 200 बार ऐसा किया। डोकलाम में भारतीय सैनिक चीन के सामने डटे रहे। इससे वक्त साफ संकेत मिला है कि भारतीय सेना पहले से मजबूत है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news