वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र को पद्मश्री सम्मान

कोलकाता ः  वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण बिहारी मिश्र को इस बार पद्मश्री सम्मान मिलने जा रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या को घोषित पद्मपुरस्कारों की घोषणा में इसकी जानकारी दी गयी। 1936 को उत्तर प्रदेश के बलिया में जन्मे कृष्ण बिहारी ने हिन्दी पत्रकारिता और बंगाल के योगदान पर गहन शोध किया है। उनको हिन्दी पत्रकारिता विषयक अनुशीलन पर कलकत्ता विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिली है। हिन्दी के अग्रणी ललित निबन्धकारो में मिश्र जी का नाम आता है। उनको उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का साहित्य भूषण सम्मान, कल्पतरु की उत्सव लीला नामक बहुचर्चित कृति पर मूर्तिदेवी पुरस्कार, आचार्य विद्यानिवास मिश्र सम्मान और डॉ. हेडगेवार सम्मान समेत कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं।

अपराजिता की ओर से मिश्र जी को अभिनंदन…।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।