Monday, October 19, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को 78 दिन का दीपावली बोनस

नयी दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे के 11.40 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस को मंजूरी दी है। इस पर करीब 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस को मंजूरी दी गयी है। इससे करीब 11.40 लाख कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, “यह मेहनती रेलवे कर्मचारियों के लिए दीपावली का उपहार है, जो दिन-रात काम करते हैं। जब हम त्योहार मनाते हैं, तब वे मैदान में, पटरियों पर, रेल इंजनों के भीतर और कार्यशालाओं में दिन-रात काम करते हैं। ऐसे सभी रेलवे कर्मचारियों के लिए यह दीपावली का उपहार करीब 2,009 करोड़ रुपये का बोनस है।” मंत्री ने कहा, “व्यावहारिक रूप से रेलवे के कुल 12 लाख कर्मचारियों में से करीब आधे की भर्ती राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कार्यकाल में हुई है।” रेलवे कर्मचारियों को हर साल दुर्गा पूजा और दशहरा के आसपास उत्पादकता आधारित बोनस दिया जाता है। इस बार पात्र कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। प्रति पात्र कर्मचारी बोनस की अधिकतम राशि 17,951 रुपये निर्धारित की गई है। इस बोनस से ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारियों और अन्य समूह ‘सी’ कर्मचारियों को लाभ होगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news