बसंत पंचमी में भरें मिठास

मैसूर पाक

 

big_mysore_pak-5233

सामग्री – 125 ग्राम बेसन, दो कप शक्कर, 400 ग्राम घी, एक चम्‍मच पिसी इलायची।

विधि – मैसूर पाक बनाने के लिए सबसे पहले शकर में एक कप पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। अब 50 ग्राम घी में बेसन डालकर धीमी आंच पर गुलाबी होने तक भूनें। खुशबू आने पर इसमें तैयार चाशनी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। बचे घी को धुंआ आने तक गर्म करें। ये गर्म घी थोड़ा-थोड़ा करके बेसन-चाशनी के मिश्रण में डालें और हिलाते हुए पकाते जाएं।

इसे तब तक चलाएं जब तक मिश्रण कड़ाही न छोड़ने लगे। इस समय बेसन के फूलने के साथ उसमें जाली बनती हुई दिखाई देने लगती है। अब इसमें इलायची पावडर मिलाकर आंच से उतारें। चिकनाई लगी गहरी ट्रे में मिश्रण फैलाएं। पांच मिनट बाद चौकोर टुकड़े काट लें। अतिरिक्त घी निथार दें। बस तैयार है मैसूर पाक। चाहें तो पिस्ते की कतरन से इसे सजा सकते हैं।

मूंग-उड़द के लड्डू

oestc8ghjgged_bigger

 

सामग्री –  आधा किलो मूंग का आटा, आधा किलो उड़द का आटा, 750 ग्राम घी, 750 ग्राम शकर का बूरा, 100 ग्राम बादाम, 100 ग्राम काजू, 100 ग्राम गोंद, 50 ग्राम किशमिश, थोड़ा इलायची पावडर।

विधि – सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करके उसमें मूंग और उड़द का आटा डाल दें और धीमी आंच पर तकरीबन एक घंटे तक सेंकते रहें। सुनहरा भूरा होने पर आंच से उतार लें और इलायची पावडर डाल दें। एक अन्य पैन में घी गर्म करके गोंद के फूले बना लें और ठंडा होने पर कटोरी से पीस लें।

काजू, बादाम को भी बारीक-बारीक काटकर रख लें और किशमिश की डंठलें भी अलग कर दें। अब ठंडे हुए आटे में शकर का बूरा और सभी मेवे व पिसी गोंद मिलाएं और मध्यम आकार के एक ही साइज के लड्डू तैयार करें।

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।