दुबई में भोजपुरी के वैश्विक सम्मेलन में सम्मानित होंगी प्रतिभा सिंह

 

कोलकाता : वर्ल्ड बिहारी कनेक्ट लंदन के बैनर तले 22 से 24 अगस्त 2019 तक दुबई में ग्लोबल समिट 2019 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत समेत कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। प्रख्यात गायिका और विश्व भोजपुरी उत्थान कल्याण समाज की उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह पश्चिम बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगी तथा उन्हें सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी लंदन से बिहारी कनेक्ट के अध्यक्ष उधेश्वर सिंह ने बताया कि भोजपुरी साहित्य एवं संस्कृति के वैश्विक स्वरूप पर एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार व सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है, जिसमें दुनिया भर के विद्वान एवं संगठनकर्ता भोजपुरी के योगदान, उसकी स्थिति और भविष्य पर अपने विचार रखेंगे। सेमिनार को जमशेदपुर झारखंड के सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, सासाराम से अखिल भारतयी भोजपुरी साहित्य परिषद के महामंत्री डॉ.गुरशरण सिंह, दिल्ली से पूर्वांचल एकता मंच के महामंत्री शिवाजी सिंह, सबरंग फिल्म अवार्ड समराोह के निदेशक कुलदीप श्रीवास्तव, भोजपुरी अकादमी बिहार के पूर्व अध्यक्ष सीबी राय, विश्व भोजपुरी सम्मेलन के दिल्ली के अध्यक्ष अजीत दुबे, जीवनदीप संस्था बनारस के चेयरमैन डॉ.अशोक सिंह, उत्तर प्रदेश अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डॉ.अशोक चौबे आदि सम्बोधित करेंगे। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए विशेष योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया जायेगा। भोजपुरी के रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम में प्रख्यात मशहूर गायिका देवी, प्रतिभा सिंह, सुरसंग्राम विजेता मोहन राठौड़, दीपक त्रिपाठी,राधा श्रीवास्तव अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।

 

 

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।