तीन रंगों की सदाबहार छटा मगर अन्दाज कुछ अलग

गणतंत्र दिवस हमारा गौरव है…हमारे लोकतंत्र की उपलब्धि का दिन है। ऐसे दिन पर तिरंगे को  न सिर्फ हम सम्मान देते हैं बल्कि हमारा मन झूम उठता है और हम रंग उठते हैं इन तीन रंगों में। खासकर आप साड़ी पहनने के मूड में नहीं हैं और गणतंत्र के जश्न को तीन रंग में ढालना हो तो हमारा पहनावा बड़ी भूमिका निभाता है तो आइए हम बताते हैं कि तीन रंगों से कैसे आप खुद को सजा सकती हैं और बना सकती हैं तीन रंगों से सजा माहौल –

केसरिया जादू  है कमाल का – अनारकली पहनिये और उसके साथ हल्के जेवर….। अब आप हल्के जेवर पहनती हैं या भारी, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है। हमारी सलाह यह है कि अगर परिधान हल्के हों तो गहने थोड़े भारी चल सकते हैं। राजस्थान या गुजरात का कोई फैब्रिक पहन सकती हैं जो चटकीले केसरिया रंग या ऐसे ही शेड में हो। कोशिश करें कि ओवर न हो

 

श्वेत रंग की सादगी –  पहनावा हमारे व्यक्तित्व का आईना है और आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि आपको ज्यादा तामझाम पसन्द नहीं है तो आपके लिए सिर्फ एक सफेद परिधान काफी है। आप चाहें तो बिलुकल सफेद एक गाउन पहनिये और चाहें तो उस पर तिरंगे के किसी भी रंग की जैकेट या दुप्पटा ले सकती हैं।

अशोक चक्र का नीलापन – डेनिम का नीलापन आपके मूड को ताजा रखेगा। खासकर छुट्टी के दिन भी दफ्तर जाना हो या दोस्तो के साथ निकलना है तो आपके फैशन का फंडा डेनिम कुरते के साथ फिट बैठ सकता है। इसे आप सफेद लोअर के साथ पहन सकती हैं।

शस्य श्यामला हरा –  तिरंगे के तीन रंगों में जो हरा रंग है….वह सदाबहार है..हरियाली और खुशहाली का प्रतीक है। आखिर भारत को कृषि प्रधान देश जो कहा जाता है…गाँवों की मिट्टी की खुशबू इस रंग में बसी है। आप हरे रंग की कोई एक्सेसरीज पहनें। इंडो – वेस्टर्न पहनें या परम्परागत तरीके से…यह हर रूप  में फबता है।

फिर क्या देर है….डूब जाइये….जश्न में…..।

 

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।