टीम के रूप में काम करने से मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने में मिलेगी मदद: शोध

वॉशिंगटन : वैज्ञानिकों के मुताबिक  यदि इंसान मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाना चाहता है तो टीम के रूप में अच्छा काम और अंतरिक्ष यात्रियों के बीच हास्य विनोद की भावना होना जरूरी है। इन वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि सीमित अंतरिक्ष में फंसे एक समूह की मनोवैज्ञानिक गतिशीलता की समझ प्रौद्योगिकी जितनी ही अहम है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक ऐसे अंतरिक्ष यात्री अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बेहतर काम कर सकते हैं जो भावनात्मक तौर पर स्थर हों , सहमत किए जाने लायक हों , नए अनुभव हासिल करना चाहते हों , लचीले हों और ज्यादा अंतर्मुखी या बहिर्मुखी नहीं हों।
उन्होंने कहा कि हास्य विनोद की भावना से तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद मिल सकती है। यह शोध ‘ अमेरिकन साइकोलॉजिस्ट ’ नाम की पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।