Monday, May 25, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

गर्मी में चेहरे पर लाएं प्राकृतिक चमक

गर्मियों के मौसम में तेज धूप उमस और पसीने के कारण चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल आना एक आम समस्या बन जाती है। इस वजह से न सिर्फ चेहरा चिपचिपा दिखता है, बल्कि पिंपल्स और बंद पोर्स की परेशानी भी बढ़ जाती है। अगर आप भी इस सीजन में अपनी त्वचा को बिल्कुल फ्रेश ऑयल-फ्री और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी रूटीन में ये आसान और असरदार टिप्स शामिल कर सकते हैं।
बार-बार चेहरा धोने से त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है जिससे त्वचा का संतुलन बिगड़ता है और चेहरा और ज्यादा ऑयल बनाने लगता है। इसलिए पूरे दिन में सिर्फ दो बार ही किसी अच्छे फेस वॉश से अपना चेहरा साफ करें ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे। गर्मियों के मौसम में भारी क्रीम की जगह जेल-बेस्ड प्रोडक्ट्स या जेल मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये प्रोडक्ट्स त्वचा के पोर्स को बंद किए बिना चिपचिपाहट को दूर रखते हैं और चेहरे को बिल्कुल लाइटवेट व फ्रेश लुक देते हैं।

तेज धूप से त्वचा को बचाने और एक्स्ट्रा ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करने के लिए सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें। हमेशा एसपीएफ 30 या उससे अधिक मात्रा वाली मैट फिनिश या जेल-बेस्ड सनस्क्रीन का ही चुनाव करें। दिन के समय चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा ऑयल और पसीने को बार-बार छूने या धोने के बजाय ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें। ब्लॉटिंग पेपर आपके मेकअप या स्किनकेयर को खराब किए बिना चेहरे के अतिरिक्त तेल को आसानी से सोख लेता है।
अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में नियासिनमाइड सीरम को जरूर शामिल करें। नियासिनमाइड त्वचा के सीबम को नियंत्रित करने में मदद करता है जिससे चेहरे के पोर्स छोटे नजर आते हैं और त्वचा की ऑयली चमक कम होती है। बाहरी देखभाल के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है।
गर्मियों में ज्यादा तला-भुना मसालेदार और हाई-शुगर वाले भोजन से परहेज करें क्योंकि ये शरीर में ऑयल बढ़ाते हैं। इसकी जगह अपने आहार में मौसमी फल हरी सब्जियां और पर्याप्त पानी शामिल करें ताकि त्वचा अंदर से ग्लो करे।सप्ताह में कम से कम एक या दो बार चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी या चंदन के पाउडर का फेस पैक लगाएं। ये प्राकृतिक चीजें त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखने और चेहरे को ठंडक पहुंचाने में बेहद मददगार साबित होती हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news