इंडो-हंगरियन कवियों पर केन्द्रित ‘मानसून वर्सेज’ सम्पन्न

कोलकाता : चेयर पोएट्री ट्रस्ट और नीलांबर कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में हिन्दी, बांग्ला, अंग्रेजी और हंगेरियन कवियों के कविता पाठ का आयोजन गोर्की सदन स्थित मिली दुर्ज कैफे में किया गया। सर्वप्रथम नीलांबर के अध्यक्ष यतीश कुमार ने स्वागत वक्तव्य देते हुए इस आयोजन को सेतु बताया। चेयर पोएट्री ट्रस्ट से सोनेट मण्डल ने कहा कि रवीन्द्र नाथ टैगोर ने अपने जीवन के कुछ महत्वपूर्ण दिन हंगरी में बिताए थे। वहाँ आज भी टैगोर के साहित्य को बहुत सम्मान से देखा जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत हंगरियन कलाकार क्रिस्टीना के बांसुरी वादन से हुई। इसके पश्‍चात हंगरियन कवियों में लंकोर गबोर और अर्पड़ कोलार ने कविता पाठ किया। इन कवियों की कविताओं के अनुवाद का पाठ स्मिता गोयल ने किया। अंग्रेजी कवियों में साइमा आफरीन और रेशमा रमेश ने अपनी कविताओं का पाठ किया। हिन्दी कवियों में राजेश कमल,पलाश चतुर्वेदी और विजय शर्मा ने अपनी कविताओं से सबका ध्यान आकर्षित किया। बांग्ला कवियों में विनायक बंदोपाध्याय, कौशिक चक्रवर्ती और जयती रॉय कविता पाठ करने वालों में शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन ऋतेश पांडेय और रूथ ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए तुषार धवल ने कहा कि यह एक साझा शुरुआत है जो जारी रहेगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।