स्वतंत्रता दिवस सिर्फ देशभक्ति का पर्व नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति और पहचान को स्टाइलिश तरीके से दिखाने का भी मौका है। हर साल 15 अगस्त के मौके पर लोग तिरंगे के रंगों से प्रेरित आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और सोसाइटी में होने वाले कार्यक्रमों में हर कोई ऐसा लुक चाहता है जो सादगी के साथ-साथ आकर्षक भी लगे।
इस दिन खादी, हैंडलूम और एथनिक वियर की मांग भी बढ़ जाती है क्योंकि ये भारतीयता की भावना को दर्शाते हैं। हालांकि, तिरंगे के रंगों को पहनने का मतलब यह नहीं कि आप पूरी तरह केसरिया, सफेद और हरे रंग में ही नजर आएं। सही रंगों, एक्सेसरीज और कपड़ों के चुनाव से आप एक संतुलित और फैशनेबल लुक पा सकते हैं-
खादी और हैंडलूम वियर
15 अगस्त के मौके पर खादी कुर्ता, साड़ी या हैंडलूम ड्रेस पहनना एक शानदार विकल्प हो सकता है। यह आरामदायक होने के साथ-साथ भारतीय विरासत से भी जुड़ा है।
तिरंगे के रंगों का स्मार्ट इस्तेमाल करें
पूरे तिरंगे रंग पहनने के बजाय किसी एक रंग को मुख्य रखें और बाकी रंगों को एक्सेसरीज में शामिल करें। इससे लुक ज्यादा आकर्षक और संतुलित दिखाई देगा।
एथनिक और फ्यूजन लुक अपनाएं
लड़कियां सफेद कुर्ती के साथ हरा दुपट्टा या केसरिया स्टोल कैरी कर सकती हैं। वहीं लड़के सफेद कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट पहनकर स्टाइलिश दिख सकते हैं।
एक्सेसरीज से बढ़ाएं आकर्षण
तिरंगा बैज, स्कार्फ, ब्रेसलेट, झुमके या पॉकेट स्क्वायर जैसी छोटी एक्सेसरीज आपके लुक में देशभक्ति का खास स्पर्श जोड़ सकती हैं।
मेकअप और ग्रूमिंग रखें सिंपल
बहुत ज्यादा मेकअप या हेयर स्टाइल की बजाय नैचुरल और फ्रेश लुक अपनाएं। यह आपके आउटफिट को और बेहतर तरीके से उभारता है। सही कपड़ों और एक्सेसरीज के साथ आप तिरंगे के रंगों में स्टाइलिश भी दिख सकते हैं और देश के प्रति अपना सम्मान भी व्यक्त कर सकते हैं।




