कोलकाता । सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल में तीसरा कन्वर्जनेंस 2026 आयोजित किया गया । गत 31 जुलाई व 1 अगस्त को स्कूल परिसर तथा विद्या मंदिर ऑडोटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 14 स्कूलों ने 27 प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया । मेजबान स्कूल ने फेस्ट में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया प्रतियोगी के रूप में नहीं । महादेवी बिड़ला वर्ल्ड अकादमी समग्र रूप से विजेता बना जबकि बिड़ला हाई स्कूल ने रनर अप ट्रॉफी जीती । 31 जुलाई को फेस्ट का उद्घाटन सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल के. दे और सुशीला बिड़ला गर्ल्स स्कूल की को करिकुलर कोऑर्डिनेटर आर. चटर्जी ने किया । पहला कार्यक्रम टग ऑफ वॉर था। दूसरे दिन 1 अगस्त को म्यूजिकल बैंड टी.आर.ए.पी में शेन हायरापिट ने समां बांध दिया । इस अवसर पर रंगमंचकर्मी चैती घोषाल भी उपस्थित थीं ।




