शक्ति – द विमेन इन मीडिया को मिली नयी कार्यकारिणी

मीडिया में कार्यरत महिलाओं को साथ लाने और उनके हितों को ध्यान में रखकर शक्ति – द विमेन इन मीडिया का गठन एक साल पहले किया गया था। गत रविवार को संस्था की बैठक में दूसरी कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लोकप्रिय आर जे नीलम को शक्ति – द विमेन इन मीडिया का अध्यक्ष चुना गया।

IMG-20160626-WA0025

संस्था की उपाध्यक्ष भारती जैनानी तथा आफरीन हक बनायी गयी हैं जबकि सचिव पद का दायित्व अर्पिता विश्वास तथा सुषमा त्रिपाठी सम्भालेंगी। सँयुक्त सचिव के पद पर रेनु सिंह तथा बासवदत्ता सरकार लायी गयी हैं।

IMG-20160626-WA0032

सँयुक्त कोषाध्यक्ष सुतपा दत्त भण्डारी तथा अन्नू राय को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में वनिता झारखंडी, श्रुति जायसवाल, निधि गुप्ता, शिल्पी सिन्हा, शाइस्ता नाज और शबाना परवीन भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *