-उम्र सीमा में भी छूट
पश्चिम बंगाल राज्य में किसी भी सरकारी परीक्षा में आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी द्वारा घोषणा की गई है। साथ ही, राज्य सरकार ने आवेदकों को 2 साल की उम्र सीमा में भी छूट देने की बात कही है।
युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि साल 2027 से राज्य में आयोजित होने वाली सरकारी परीक्षाओं में युवाओं को उम्र सीमा में 2 साल की छूट मिलेगी। साथ ही, राज्य सरकार की प्रस्तावित ‘भरोसा योजना’ के तहत स्नातक और गैर-स्नातक छात्रों को वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि ‘यह ऐलान हमारे संकल्प पत्र में है। उपयुक्त समय पर हम आवेदन शुल्क माफ कर देंगे।’ राज्य सरकार द्वारा इससे पहले राज्य में राजनीतिक हिंसा में मरने वाले लोगों के परिवार के एक सदस्य को भी नौकरी देने की बात कही गई है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर सरकार ऐसे परिवारों की तलाश के लिए विज्ञापन भी जारी कर सकती है। सरकार के इस फैसले को लेकर राज्य के मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल के साथ जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक भी हुई है। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है।

