Monday, April 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

धोनी उचित विदाई के हकदार: कुम्बले

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुम्बले ने कहा कि इस बात का ‘पक्का यकीन’ नहीं है कि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी मौजूदा टीम में जगह पाने के दावेदार है ऐसे में चयनकर्ताओं को उनके भविष्य को लेकर चर्चा करनी चाहिए। कुम्बले का मानना है कि क्रिकेट में शानदार योगदान के लिए धोनी उचित विदायी के हकदार है और इसके लिए चयनकर्ताओं को उनसे बात करना चाहिए। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का भविष्य चर्चा का विषय है और चयनकर्ताओं ने इस बात के पर्याप्त संकेत दिये है कि वे आगे की सोच रहे है। कुम्बले ने धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर क्रिकेटनेक्स्ट से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पंत ने निश्चित रूप से विकेट कीपर-बल्लेबाज के रूप में मजबूत दावा पेश किया है। खासकर टी 20 प्रारूप में उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में धोनी से बातचीत करना जरूरी है। वह अच्छी विदायी का हकदार है और आपको उससे बात करनी चाहिए।’’ कुम्बले चाहते हैं कि चयनकर्ता अगले कुछ महीनों में भविष्य को लेकर स्थिति साफ करें। उन्होंने कहा, ‘‘ टीम की खातिर, चयनकर्ताओं को योजनाओं को लेकर चर्चा करना चाहिए क्योंकि यह महत्वपूर्ण है कि इसके बारे में सही से बताया जाए। अगर चयनकर्ताओं का मानना ​​है कि धोनी टी20 विश्व कप के योजना में फिट बैठते हैं, तो मुझे लगता है कि उन्हें हर मैच में खेलना चाहिए।’’ कुम्बले ने कहा, ‘‘ अगर ऐसा नहीं है तक चयनकर्ताओं को उनकी विदायी के बारे में चर्चा करना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें अगले दो महीने में ऐसा करना चाहिए।’’

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news