कभी असली सोने-चांदी से होती थी ‘गोटा-पत्ती’ की कढ़ाई!

राजस्थान की हस्तकला की बात हो और गोटा पत्ती एम्ब्रायड्री का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोने और चांदी के चमकीले फीतों को कपड़ों पर टांकने की ये कला सदियों पुरानी है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका इतिहास क्या है?

फैशन की दुनिया में आज अपनी खास पहचान रखने वाली गोटा-पत्ती एम्ब्रॉयड्री बहुत खास तरीके से की जाती है। आइए जानें इसका इतिहास क्या है और इसकी खासियत क्या है।

गोटा पत्ती एम्ब्रॉयड्री का इतिहास

गोटा पत्ती कला की जड़ें राजस्थान से निकलती हैं, खासकर जयपुर, बीकाने, उदयपुर और अजमेर से। माना जाता है कि इसकी शुरुआत मुगलों के काल में हुई थी, जब शाही दरबारों में सोने और चांदी की असली तारों से बने फीते का इस्तेमाल शाही कपड़ों पर किया जाता था। मुगलों के संरक्षण में पनपी ये कला धीरे-धीरे राजपूती राजघरानों के शाही कपड़ों का भी हिस्सा बन गई। उस दौर में राजा-महाराजाओं की पोशाकें, रानियों के लहंगे, ओढ़नियां और यहां तक कि भगवान के कपड़े भी असली सोने-चांदी के गोटे से सजाए जाते थे।

हालांकि, समय के साथ सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का इस्तेमाल आम जनता के लिए काफी महंगा पड़ने लगा। इसलिए कारीगरों ने तांबे पर सोने या चांदी की परत चढ़ाकर गोटा बनाना शुरू किया। आज के समय में पॉलिएस्टर और मैटेलिक यार्न ने इसकी जगह ले ली है, जिससे हर आम जनता के लिए भी गोटा पत्ती की एम्ब्रॉयड्री वाले कपड़े पहनना आसान हो गया है।

गोटा पत्ती की खासियत क्या है?

गोटा पत्ती एक तरह का एप्लिक वर्क है, जो अपनी खास बनावट और चमक के लिए जाना जाता है। इसमें गोल्डन या सिल्वर गोटे को अलग-अलग ज्यामितीय और फूल-पत्तियों के आकार में काटा जाता है। इसके बाद इसे कपड़े पर रखकर बहुत ही बारीक टांकों से सिला जाता है। भारी जारदोजी या दबका कढ़ाई की तुलना में गोटी-पत्ती काफी हल्का होता है, लेकिन देखने में उतना ही रॉयल लगता है। यहीं कारण है कि इसे पहनना काफी आरामदायक होता है और लुक भी बहुत निखरकर आता है। गोटा-पत्ती आमतौर पर जॉर्जेट, शिफॉन, चंदेरी, टसर सिल्क, बंधेज और ऑर्गेंजा जैसे हल्के और ट्रांसपेरेंट कपड़ों पर की जाती है, जिससे गोटे की चमक उभरकर सामने आती है।

(साभार – दैनिक जागरण)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news