अब अग्निवीर भी कर सकेंगे शादी

-सरकार ने बदल दिया नियम

नयी दिल्ली। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले अग्निवीरों के शादी के नियमों को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। पहले अग्निवीर के तौर पर सेवा के दौरान शादी की अनुमति नहीं थी। हालांकि अब दो साल का सेवा विस्तार लेने वाले अग्निवीरों को शादी करने की भी इजाजत होगी। हालांकि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही वे शादी कर सकेंगे। इसे सेकेंड टूर आफ ड्यूटी कहा जाता है। जाहिर तौर पर यह अग्निवीरों के परिवार के लिए राहत की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स में विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। अभी इसपर आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

पहले नियम यही था कि भर्ती के वक्त अग्निवीर अविवाहित होने चाहिए। इसके अलावा सेवा के दौरान भी वे शादी नहीं कर सकते। पहले भर्ती भी केवल चार साल के लिए की जा रही थीं। हालांकि अब सेवा विस्तार पाने वाले अग्निवीरों को लगभग एक महीने की ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद वे शादी भी कर सकते हैं।

अग्निवीरों के पहले बैच ने चार साल की सेवा पूरी कर ली है। सबसे पहले नेवी में अग्निवीरों की भर्ती की गई थी। मेरिट के आधार पर 25 फीसदी अग्निवीरों को पर्मानेंट कर दिया गया है। वहीं बाकी को दो साल सेवा विस्तार का विकल्प दिया गया है। जल्द ही आर्मी और एयरफोर्स का पहला बैच भी 4 साल की सेवा पूरी करने वाला है। उन्हें भी इसी तरह का मौका दिया जाएगा।

अभी चार नववंबर को ही केंद्रीय कैबिनेट ने दो साल के सेवा विस्तार वाले प्रस्ताल को मंजूरी दी थी। इसमें यह भी कहा गया है कि 6 साल की सेवा के बाद 75 फीसदी अग्निवीरों को परमानेंट किया जा सकता है। अग्निवीरों की छुट्टी के नियमों में भी बदलाव हो सकता है। दो साल की सेवा के दौरान अग्निवीरों को पहले से ज्यादा छुट्टियां दी जा सकती हैं। पहले एक साल में 30 ही छुट्टियां मिलती थीं जबकि सेवा विस्तार के बाद सालभर में 90 छुट्टियां दी जा सकती हैं। सेना अनुशासन का भी ध्यान रखेगी और जवानों की पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखेगी। सरकार जल्द ही इन बदलावों की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

भारतीय वायु सेना और दिल्ली स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने वायु सेना में शामिल अग्निवीरों के लिए योग में संरचित शिक्षा और प्रमाणन के अवसरों तक पहुंच को सुगम बनाने के मकसद से हाथ मिलाया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यहां वायु सेना मुख्यालय में इस बाबत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news